BCCI ने की बड़ी घोषणा, घरेलू टूर्नामेंट की प्राइज मनी में हुआ इजाफा, रणजी विजेता को अब मिलेंगे 5 करोड़ रुपये

BCCI ने की बड़ी घोषणा, घरेलू टूर्नामेंट की प्राइज मनी में हुआ इजाफा, रणजी विजेता को अब मिलेंगे 5 करोड़ रुपये

BCCI Increased Prize Money: रविवार यानि आज बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट (Domestic Tournament) से जुड़ी बड़ी घोषणा की है। रणजी समेत अन्य क्रिकेट टूर्नामेंट की प्राइज़ मनी में जबरदस्त इजाफा किया गया है। इस बात की जानकारी की बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय सिंह ने ट्वीट करके दी है। रणजी ट्रॉफी की विजेता टीम को अब 2 करोड़ की जगह 5 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। रनरअप टीम को 1 करोड़ की बजाए 3 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं लूजिंग सेमी फाइनलिस्ट को 50 लाख के बजाए 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा।

वरिष्ठ महिला वन डे ट्रॉफी की विजेता टीम को अब 6 लाख की जगह 50 लाख का इनाम मिलेगा। सीनियर वुमेंस टी20 ट्रॉफी के लिए विजेता टीम को 5 लाख की जगह 40 लाख का इनाम दिया जाएगा। वहीं रनरअप टीम को 25 लाख का प्राइज़ मिलेगा। ईरानी कप की प्राइज़ मनी डबल हो चुकी है। अब विनर टीम को 25 लाख नहीं बल्कि 50 लाख रुपये मिलेंगे।

सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी की विजेता टीम को 80 लाख और रनरअप टीम को 40 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए नई प्राइज़ मनी 1 करोड़ रुपये कर दी गई है, जो पहले 30 लाख रुपये थी। डुलीप ट्रॉफी की प्राइज़ मनी 40 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है। प्रोफेसर डी.बी देवधर ट्रॉफी की विजेता टीम को 30 लाख की जगह 1 करोड़ का इनाम मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews