चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, टूर्नामेंट को बाहर आयोजित करवाना चाहता PCB

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर मचे बवाल के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो PCB अब चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट को बाहर आयोजित करवाना चाहता है। हालांकि कुछ समय पहले तक खबरें आ रही थी कि, पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नहीं हो रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, टूर्नामेंट को बाहर आयोजित करवाना चाहता PCB

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर दिक्कतें थम नहीं रही है। दरअसल मेजबान पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नजर नहीं आ रहा है। वहीं हाल ही में एक खबर सामने आई है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीसीबी अब टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर करवाना चाहता है। हालांकि अभी तक पीसीबी की ओर से इसे लेकर जानकारी नहीं दी गई है।

वही इस समय सभी की नजरे आईसीसी पर टिकी हुई है। दरअसल आईसीसी की बैठक में यह फैसला आएगा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान करेगा या नहीं। दरअसल आईसीसी पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी करवा सकता है।

स्थानांतरित करवाने के लिए पीसीबी आईसीसी से मांग कर सकता है

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान से बाहर स्थानांतरित करवाने के लिए पीसीबी आईसीसी से मांग कर सकता है। रिपोर्ट की माने तो पीसीबी चाहता है की चैंपियन ट्रॉफी 2025 का यह पूरा टूर्नामेंट दुबई में खेला जाए और मेजबानी का अधिकार का 65 मिलियन अमेरिकी डॉलर का चेक पाकिस्तान को सौंपा जाए। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर स्टेडियम तैयार नहीं हुआ है। हालांकि इससे पाकिस्तान में फैला भ्रष्टाचार भी साफ नजर आ रहा है।

किसी और देश को मिल सकती है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी

वहीं इससे पहले आज शुक्रवार को दुबई में आयोजित की गई आईसीसी की कार्यकारी बोर्ड बैठक में पीसीबी को एक अल्टीमेटम में दिया गया था। दरअसल आईसीसी ने पीसीबी को हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया था। लेकिन इसे पीसीबी की ओर से मंजूरी नहीं दी गई। दरअसल पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक्वी ने आईसीसी से हाइब्रिड मॉडल के लिए मना कर दिया था। हालांकि आईसीसी ने अभी तक इसे लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी किसी और देश को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी सौंप सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews