गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेलेंगे कप्तान शुभमन गिल, इस प्लेयर को मिली टीम की कमान, BCCI ने किया ऐलान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 नवंबर को होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण कप्तान शुभमन गिल बाहर हो गए हैं और अब उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
rishabh pant captain

rishabh pant captain

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 नवंबर से खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और अफ्रीकी टीम ने 30 रन से मैच जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है। अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया में बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेलेंगे जबकि उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

BCCI ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

ऋषभ पंत बने भारतीय टीम के 38वें टेस्ट कप्तान

बता दें कि शनिवार से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय टेस्ट टीम के 38वें कप्तान बनेंगे। पंत ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी 5 मुकाबलों में संभाली है, जिसमें सभी टी20 मुकाबले हैं। इसमें से पंत की कप्तानी में भारतीय टीम ने जहां 2 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा एक मैच रद्द रहा है। ऐसे में गुवाहाटी टेस्ट मैच में ऋषभ पंत यदि टीम इंडिया की कप्तानी संभालते हैं तो पहली बार इस फॉर्मेट में ये जिम्मेदारी निभाएंगे।

मैच से पहले पंच का बयान

दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत ने कहा कि एक कप्तान के लिए एकमात्र मैच सबसे अच्छा विकल्प नहीं होता, लेकिन मैं बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का मुझे यह सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं, कभी-कभी अगर आप किसी बड़े मौके के बारे में बहुत ज़्यादा सोचते हैं, तो इससे कोई फ़ायदा नहीं होता।

कैसे चोटिल हुए शुभमन गिल?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन टेस्ट में दूसरे दिन बल्लेबाजी पर आए गिल ने पहले चौका लगाया और उसके बाद गर्दन की दर्द से परेशान हुए। उनको देखने के लिए तुरंत फिजियो मैदान पर आए। इसके बाद वह मैदान छोड़कर चले गए थे। ड्रेसिंग रूम की ओर जाते समय गिल जरा भी अपनी गर्दन नहीं घुमा पा रहे थे। चोट के कारण कप्तान गिल तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि उसी दौरान वे अस्पताल में भर्ती थे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews