Champions Trophy 2025 : चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की पाकिस्तान जाने की संभावना कम, BCCI कर सकती दुबई या श्रीलंका में मैच कराने की अपील

Champions Trophy 2025 : फरवरी 2025 में होने वाली चैम्पियन्स ट्रॉफी को लेकर भारत के पाकिस्तान दौरे पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC से अनुरोध किया है कि भारत के मैच पाकिस्तान में आयोजित न होकर दुबई या श्रीलंका में कराए जाएं।
Champions Trophy 2025 : चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की पाकिस्तान जाने की संभावना कम, BCCI कर सकती दुबई या श्रीलंका में मैच कराने की अपील

Champions Trophy 2025 : फरवरी 2025 में होने वाली चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की पाकिस्तान जाने की संभावना नजर नहीं आ रही है। दरअसल BCCI ने आईसीसी से आग्रह किया है कि भारत के मैच पाकिस्तान की बजाय दुबई या श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। न्यूज एजेंसी ANI ने BCCI के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। हालांकि, अभी तक BCCI ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

एशिया कप 2022:

दरअसल पिछले साल भी, जब पाकिस्तान में एशिया कप हुआ था, भारत ने वहां खेलने से इनकार कर दिया था और इसके मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। यह मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच की राजनीति और सुरक्षा चिंताओं के कारण हमेशा संवेदनशील रहा है।

PCB का प्रस्ताव: भारत के मैच लाहौर में हो

वहीं 2025 की चैम्पियन्स ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होगी, जिसमें 10 मार्च फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टूर्नामेंट के 15 मैचों का ड्राफ्ट आईसीसी को भेजा है। आईसीसी इस ड्राफ्ट को मंजूरी देने से पहले टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 8 टीमों के बोर्ड से सहमति लेगा।

दरअसल PCB के प्रस्ताव के अनुसार, 1 मार्च को लाहौर में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा। हालांकि, BCCI ने अभी तक इस मैच के लिए अपनी सहमति नहीं दी है। आईसीसी बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने PTI को यह जानकारी दी है।

पाकिस्तान की मेजबानी:

जानकारी दे दें कि 1996 के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले, PCB ने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और एशिया कप के कुछ मैच पिछले साल भी पाकिस्तान में खेले गए थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews