Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन को लेकर खींचतान हुई खत्म! भारतीय टीम इस जगह खेलेगी अपने मैच

Champions Trophy 2025 : अगले वर्ष यानी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर करवाने का निर्णय लिया है।
Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन को लेकर खींचतान हुई खत्म! भारतीय टीम इस जगह खेलेगी अपने मैच

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन को लेकर चल रही खींचतान अब समाप्त हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर करवाने का निर्णय लिया है। इस मॉडल के तहत टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेल सकती है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

हाईब्रिड मॉडल पर होगा टूर्नामेंट

दरअसल द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, आईसीसी ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) से चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर बातचीत की थी। जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था और सुझाव दिया था कि टीम इंडिया के मैच दुबई या श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। इसके परिणामस्वरूप, इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर होगा।

जानकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के अधिक मैच कराची और दुबई में खेले जा सकते हैं। वहीं लाहौर और रावलपिंडी में भी कुछ मैच आयोजित किए जा सकते हैं। लेकिन भारतीय टीम के सभी मैच पाकिस्तान की जगह दुबई में होंगे। बता दें कि इससे पहले भी भारतीय टीम ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाते हुए सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।

हालांकि टी20 विश्व कप 2024 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी को एक ड्राफ्ट प्रस्तुत किया था, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी की योजना भी शामिल थी। पीसीबी ने भारत और पाकिस्तान का मैच लाहौर में कराने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, अब पीसीबी की योजना में बदलाव होने वाला है। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले कई वर्षों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली हैं और केवल आईसीसी टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होती हैं।

वहीं आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा जल्द ही इस संबंध में औपचारिक घोषणा की जाने की उम्मीद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि हाईब्रिड मॉडल कैसे लागू किया जाएगा। हालांकि प्रशंसकों को अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट शानदार रहेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews