Champions Trophy 2025 : क्या चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? जानिए इसे लेकर क्या बोले जय शाह, पढ़ें यह अहम खबर

Champions Trophy 2025 : अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने वाला है और इस संदर्भ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह की और से विराट कोहली और रोहित शर्मा के इस टूर्नामेंट में भाग लेने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
Champions Trophy 2025 : क्या चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? जानिए इसे लेकर क्या बोले जय शाह, पढ़ें यह अहम खबर

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अब बीसीसीआई द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी है कि टीम इंडिया के दो प्रमुख खिलाड़ी, विराट कोहली और रोहित शर्मा, एक बार फिर मैदान पर उतर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने यह साफ कर दिया है कि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

दरअसल हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह सवाल अब सभी के मन में उठ रहा है कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे या नहीं। वहीं वनडे फॉर्मेट में होने वाली इस चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों का अनुभव और कौशल से टीम को मजबूत बना सकता है। जानकारी दे दें कि टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में होने वाला है, ऐसे में भारत पाकिस्तान में यह टूर्नामेंट खेलता है या नहीं इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फरवरी 2025 में आयोजन:

जानकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन फरवरी में होना है। इसके साथ ही यह वनडे फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया का अगला लक्ष्य आईसीसी का यह खिताब होगा। वहीं इसमें विराट और रोहित भी खेलते हुए नजर आएँगे। दरअसल पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जय शाह ने कहा है कि, “मैं चाहता हूं कि टीम इंडिया सभी खिताब जीते। हमारे पास सबसे मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है। इस टीम से सिर्फ तीन खिलाड़ी जिम्बाब्वे खेलने जा रहे हैं। हमारी टीम जिस तरह से आगे बढ़ रही है, हमारा अगला टारगेट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंसशिप और चैंपियंस ट्रॉफी है। इसमें सीनियर खिलाड़ी भी शामिल होंगे।”

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी:

जानकारी दे दें कि टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। इस उपलब्धि के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं। वहीं अब भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी करनी है।

वनडे और टेस्ट पर ध्यान देंगे रोहित-विराट:

दरअसल विराट और रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। ये दोनों खिलाड़ी अब वनडे और टेस्ट फॉर्मेट पर ही ध्यान देंगे। जानकारी के अनुसार टीम इंडिया टी20 विश्व कप के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है। वहीं इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने अधिकतर युवा खिलाड़ियों को टीम में चुना है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews