इंग्लैंड दौरे के लिए टीम अनाउंसमेंट से पहले चेतेश्वर पुजारा का बड़ा बयान, कहा – ‘मेरा सफर खत्म नहीं हुआ’

टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद चेतेश्वर पुजारा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि वो अभी भी टीम इंडिया के लिए खेलने को तैयार हैं और सेलेक्शन के लिए खुद को उपलब्ध बताया है।
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम अनाउंसमेंट से पहले चेतेश्वर पुजारा का बड़ा बयान, कहा – ‘मेरा सफर खत्म नहीं हुआ’

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। ऐसे में अब टीम को नए कप्तान और मजबूत मिडल ऑर्डर की तलाश है। इसी बीच अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने खुद को चयन के लिए तैयार बताया है। दरअसल पुजारा का ये बयान ऐसे समय में आया है जब इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का चयन होना है।

दरअसल चेतेश्वर पुजारा पिछले साल से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट और काउंटी में उनका प्रदर्शन लगातार बना हुआ है। एक इंटरव्यू में पुजारा ने कहा, “मेरा सफर खत्म नहीं हुआ है। मैं घरेलू और काउंटी क्रिकेट में लगातार खेल रहा हूं, अभ्यास कर रहा हूं और टेस्ट टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

डेडिकेशन और कमिटमेंट हमेशा एक जैसा: चेतेश्वर पुजारा

एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि वो क्लब क्रिकेट को भी उतनी ही गंभीरता से लेते हैं जितना इंटरनेशनल लेवल को। पुजारा ने बताया कि, उनका डेडिकेशन और कमिटमेंट हमेशा एक जैसा रहता है चाहे वह रणजी ट्रॉफी हो या इंग्लैंड की काउंटी लीग। उनका ये आत्मविश्वास बताता है कि वो अब भी टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं। बता दें कि भारत के टेस्ट क्रिकेट की दीवार माने जाने वाले पुजारा के अनुभव को इगनोर नहीं किया जा सकता है। दरअसल उन्होंने अब तक 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक शामिल हैं। 37 साल की उम्र में भी पुजारा फिट हैं और घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला लगातार रन बना रहा है।

क्या चेतेश्वर पुजारा को मिल सकता है मौका?

बता दें कि 24 मई को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान होना है। ऐसे में क्रिकेट बोर्ड चेतेश्वर पुजारा पर भी नजर बना सकता है। दरअसल इस समय टीम को अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत है। टीम में सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही एकमात्र अनुभवी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। ऐसे में टीम मिडिल ऑर्डर में मजबूती देने के लिए चेतेश्वर पुजारा को शामिल कर सकती है। हालांकि टीम के अलावा नए कप्तान का भी ऐलान होना। अगर चेतेश्वर पुजारा को चुना जाता है, तो श्रेयस अय्यर और साईं सुदर्शन का चुना जाना मुश्किल होगा। लेकिन आईपीएल 2025 में इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों को चेतेश्वर पुजारा से पहले मौका दे सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews