CK Nayudu Trophy: सीके नायडू ट्राफी में वामसी कृष्णा ने बनाया रिकॉर्ड, लगाए 6 बॉल पर 6 छक्के, मैच फिर भी हुआ ड्रॉ, पढ़े खबर

CK Nayudu Trophy: सीके नायडू ट्राफी में वामसी कृष्णा ने बनाया रिकॉर्ड, लगाए 6 बॉल पर 6 छक्के, मैच फिर भी हुआ ड्रॉ, पढ़े खबर

CK Nayudu Trophy: आज घरेलू क्रिकेट लीग में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड एक खिलाडी ने अपने नाम किया है। दरअसल आज सीके नायडू ट्रॉफी के एक मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाडी वामसी कृष्णा ने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें की इससे पहले भी घरेलू क्रिकेट में रवि शास्त्री और ऋतुराज गायकवाड ने यह रिकॉर्ड बनाया है। जिसके बाद अब वामसी कृष्णा तीसरे खिलाडी बन गए है।

64 बॉल पर 110 रन बनाए :

हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी युवराज सिंह ही एक मात्र भारतीय प्लेयर है जिन्होंने यह कीर्तिमान अपने नाम किया है। जानकारी के अनुसार वामसी कृष्णा ने यह रिकॉर्ड रेलवे के स्पिनर दमनदीप सिंह के खिलाफ बनाया है। वामसी ने शतकीय पारी खेलते हुए 64 बॉल पर 110 रन बनाए है। यह मैच कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 प्लेयर्स का स्टेट लेवल मल्टी-डे टूर्नामेंट का बताया जा रहा है।

मैच हुआ ड्रा:

वहीं वामसी कृष्णा की आतिशी पारी के बावजूद भी आंध्र की टीम 378 रन ही बना पाई। जिसके चलते मैच ड्रॉ रहा और रेलवे ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर एक्स्ट्रा पॉइंट हासिल किया। जानकारी के अनुसार विशाखापट्‌टनम के डॉ. वायएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और 865/9 का बड़ा स्कोर बनाया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews