अनुष्का शर्मा की फोटो पर कमेंट करना David Warner को पड़ा महंगा, विराट कोहली ने बंद किया ट्रोलर्स का मुंह

अनुष्का शर्मा की फोटो पर कमेंट करना David Warner को पड़ा महंगा, विराट कोहली ने बंद किया ट्रोलर्स का मुंह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फेमस क्रिकेटर विराट कोहली (Virat kohli) ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को फैंस ने काफी पसंद किया और उस पर तरह तरह के कमेंट भी आए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) ने भी फोटो की तारीफ करते हुए इस पर कमेंट किया था। डेविड वॉर्नर को यह कमेंट करना भारी पड़ गया और लोगों ने इसका अलग ही मतलब निकाल दिया। इसके बाद विराट कोहली के बीच बचाव करने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई।

तस्वीर पर कमेंट करते हुए डेविड वॉर्नर ने लिखा था लकी हो दोस्त। लोगों ने उनकी इस बात के मतलब निकालना शुरू कर दिए। जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि मैंने इसलिए ऐसे कहा क्योंकि हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमारे पास सपोर्ट करने वाली वाइफ है। एक यूजर को जवाब देते हुए वॉर्नर में यह भी समझाया कि यह तरह की कहावत है जिसे हम ऑस्ट्रेलिया में बोलते हैं। उदाहरण के लिए मैं लकी हूं क्योंकि मेरे पास कैंडिस वॉर्नर है। दूसरों को बोलने के लिए हम यही कहते हैं कि दोस्त आप लकी हो।

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

Must Read- रतलाम: तालाब में डूबने से हुई 3 बच्चियों की मौत, सुस्त प्रशासन उपलब्ध नहीं करवा पाया स्ट्रेचर 

डेविड वॉर्नर ने सभी को अच्छे से स्पष्टीकरण दिया उसके बाद भी कुछ लोग ऐसे थे जो लगातार सवाल कर रहे थे। बाद में विराट कोहली ने वॉर्नर के कमेंट का जो जवाब दिया उसने उन्हें ट्रोल करने वालों का मुंह बंद कर दिया। जवाब देते हुए विराट कोहली ने लिखा मैं जानता हूं दोस्त।

बता दें की एक दौर ऐसा था जब डेविड वॉर्नर और विराट कोहली के बीच मैदान पर जुबानी जंग देखी गई थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई है। लॉकडाउन के समय डेविड वॉर्नर उस समय भी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने पुष्पा के गाने पर डांस वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर कोहली ने कमेंट भी किया था।

कोहली के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह एशिया कप खेलने के लिए टीम के साथ दुबई गए हुए हैं। यहां पर हांगकांग के खिलाफ नाबाद पारी खेलकर विराट कोहली ने यह संकेत दे दिया है कि वह जल्द ही फॉर्म में आ जाएंगे और लंबे समय से नहीं देखी गई शतक भी लगाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews