CPL 2025 में कीरोन पोलार्ड का कहर, 8 गेंदों में सात छक्के लगाकर सभी को किया हैरान

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड का एक बार फिर ताबड़तोड़ अंदाज देखने को मिला है। सोमवार को एसकेएन पैट्रियॉट्स के खिलाफ कीरोन पोलार्ड ने CPL 2025 में 65 रनों की तूफानी पारी खेली। पोलार्ड ने लगातार 8 गेंदों में सात छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया।
CPL 2025 में कीरोन पोलार्ड का कहर, 8 गेंदों में सात छक्के लगाकर सभी को किया हैरान

इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL 2025) खेला जा रहा है और विश्वभर के क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें इस पर टिकी हुई हैं। इस लीग में कई बड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन सोमवार को खेले गए मुकाबले में कीरोन पोलार्ड ने सभी को चौंका दिया। पोलार्ड ने लगातार छक्के लगाकर युवा बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट को भी पीछे छोड़ दिया। दरअसल, पोलार्ड ने 29 गेंदों में 224.4 के स्ट्राइक रेट से 65 रनों की पारी खेली। पोलार्ड का वही पुराना अंदाज दिखाई दिया जिस तरह से वह वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी करते थे।

कीरोन पोलार्ड ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 2 चौके लगाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 179 रन बनाए। इसके जवाब में एसकेएन पैट्रियॉट्स मात्र 167 रन ही बना पाई।

15वें ओवर में तेज गति से रन बनाना शुरू किया

हालांकि, अपनी पारी के दौरान कीरोन पोलार्ड ने धीमी शुरुआत की। उन्होंने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को थामे रखा। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए शुरुआती 13 गेंदों में उन्होंने मात्र 12 रन बनाए। लेकिन एक बार क्रीज पर टिक जाने के बाद गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पोलार्ड ने 15वें ओवर में तेज गति से रन बनाना शुरू किया। उन्होंने नवीन-उल-हक की तीसरी और चौथी गेंद पर शानदार छक्के लगाए, जबकि पांचवीं गेंद मिस करने के बाद छठी गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया।

8 गेंदों में सात छक्के जड़ दिए

पोलार्ड ने अगले ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक मिलने के बाद लगातार तीन छक्के लगाए। ऐसे में उन्होंने मात्र 8 गेंदों में सात छक्के जड़ दिए। कीरोन पोलार्ड ने मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से डैरेन ब्रावो ने 21 रन बनाए, जबकि पोलार्ड के साथ निकोलस पूरन ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 38 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से रन बनाए। इस तरह टीम ने एसकेएन पैट्रियॉट्स को 180 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि, टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही और 20 ओवर में मात्र 167 रन ही बना पाई। इसके चलते पोलार्ड की टीम ने 13 रन से जीत हासिल कर ली।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews