CSK vs GT Pitch Report: मैच से पहले जानें कैसी रहेगी चेन्नई की पिच, आज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस में कौन मारेगा बाजी?

CSK vs GT Pitch Report: मैच से पहले जानें कैसी रहेगी चेन्नई की पिच, आज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस में कौन मारेगा बाजी?

CSK vs GT Pitch Report: आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज यानी मंगलवार, 26 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल चेन्नई और गुजरात दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद अब एक दुसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आएंगी।

आपको बता दें को अपने पहले मैच में चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया था और आईपीएल के इस सीजन का विजयी आगाज किया था, तो वहीं दूसरी गुजरात ने भी अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 6 रन से मात दी थी। हालांकि अब यह देखना होगा की आज के मैच में दोनों टीमों में से किसे हार का सामना करना पड़ेगा।

क्या है आज की पिच रिपोर्ट?

दरअसल इस मैदान में ही आईपीएल 2024 का पहला मैच खेला गया था। जहाँ एक शानदार मैच देखने को मिला था। वहीं एक बार फिर आज ऐसा ही मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एमए चिदंबरम स्टेडियम में पिच खेलने के लिए उत्तम है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए यहां स्पेशल स्थिति मिलती है। दरअसल शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। वहीं मिडिल ओवरों में कटर्स का इस्तेमाल करने वाले गेंदबाज प्रभावी साबित हो सकते हैं। आपको बता दें की इस पिच पर स्पिनर्स को भी काफी सहायता मिल सकती है। अगर बल्लेबाज शुरू में संयम बरतते हैं, तो इस मैच में वे बड़ी पारी खेल सकते हैं।

इस मैच के लिए ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डैरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी, दीपक चाहर, महीश थीक्षणा, तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान वहीं इम्पैक्ट प्लेयर में शिवम दुबे को शामिल किया जा सकता है।

गुजरात की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अजमत उल्लाह ओमरजई, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन वहीं सुशांत मिश्रा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews