CSK vs LSG: आज चेन्नई के सामने लखनऊ के धुलंधर करेंगे चूनौती पेश, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

CSK vs LSG: आईपीएल 2024 का 39वां मुकाबला मंगलवार 23 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
CSK vs LSG: आज चेन्नई के सामने लखनऊ के धुलंधर करेंगे चूनौती पेश, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

CSK vs LSG: मंगलवार 23 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 39वां मुकाबला खेला जाएगा। जानकारी दे दें की यह मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जाना है। दरअसल लखनऊ की टीम इस सीजन में अच्छी दिखाई दे रही हैं। लखनऊ के सामने आज चेन्नई सुपर किंग्स को हराने की बड़ी चूनौती होगी। दरअसल चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी:

दरअसल आपको बता दें कि इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी गेंदबाजी दिखाई दे रही है। जबकि ऐसे में लखनऊ के बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में नजर आज रहे हैं ऐसे में अब चेन्नई की टीम को गेंदबाजी के विभाग में सुधार करना होगा। हालांकि चेन्नई के बल्लेबाज भी इस सीजन अच्छे फॉर्म में हैं। लेकिन आज चेन्नई के बल्लेबाजों के सामने लखनऊ के गेंदबाजों की कठिन चुनौती होगी। दरअसल इस सीजन लखनऊ के गेंदबाजी क्रम को मजबूत माना जा रहा हैं, जबकि चेन्नई के गेंदबाज जमकर रन लुटा रहे हैं।

क्या है आज की पिच रिपोर्ट?

दरअसल इस मैदान में ही आईपीएल 2024 का पहला मैच भी खेला गया था। जहाँ एक शानदार मैच देखने को मिला था। वहीं एक बार फिर आज ऐसा ही मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में पिच खेलने के लिए अच्छी है। लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए यहां स्पेशल स्थिति मिलती है।

दरअसल शुरुआत में तेज गेंदबाजों को इस पिच पर मदद मिल सकती है। जबकि मिडिल ओवरों में कटर्स का इस्तेमाल करने वाले गेंदबाज प्रभावी साबित हो सकते हैं। आपको बता दें की इस पिच पर स्पिनर्स को भी काफी सहायता मिल सकती है। अगर बल्लेबाज शुरू में संयम बरतते हैं, तो इस मैच में वे बड़ी पारी खेल सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews