CSK vs RR: आज आईपीएल 2024 में आमने-सामने होंगे CSK vs RR, चेन्नई के लिए करो या मरो की स्थिति, राजस्थान कर सकती है आज क्वालीफाई

CSK vs RR: आज आईपीएल 2024 के 17वे सीजन का 61वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्था रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। दरअसल आज होने वाला यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 3. 30 बजे से खेला जाएगा।
CSK vs RR: आज आईपीएल 2024 में आमने-सामने होंगे CSK vs RR, चेन्नई के लिए करो या मरो की स्थिति, राजस्थान कर सकती है आज क्वालीफाई

CSK vs RR: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने राजस्था रॉयल्स की चूनौती होने वाली है। दरअसल आईपीएल के 61वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्था रॉयल्स (RR) आमने सामने होने वाले है। आपको बता दें कि आज दो मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहले मैच में CSK vs RR का मैच देखने को मिलेगा जबकि दूसरा मैच में RCB vs Delhi का मैच देखने को मिलेगा।

वहीं आज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में होने वाला है। आपको बता दें कि दोनों ही टीमों को इस मुकाबले में जीतना जरूरी है। चेन्नई को आईपीएल प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है तो वहीं राजस्थान को यह मैच नंबर एक और नंबर दो में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे।

दरअसल इस सीजन में राजस्थान की टीम काफी मजबूत स्तिथि में दिखाई दे रही है। लेकिन लगातार दो हार के बाद राजस्थान को चेन्नई के सामने जीतना होगा। हालांकि अपना पिछले मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं चेन्नई को भी अपने पिछले मुकाबले में हार देखने को मिली थी। वहीं प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को हर मैच जीतना जरूरी हैं।

वहीं को रविवार होने वाले पहले मुकाबले, यानी 12 मई को खेले जाने वाले पहले मुकाबले में चेन्नई और राजस्थान की टीमें एक बार फिर से जीत कर प्लेऑफ की दौड़ में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी। वहीं इस मैच से पहले हम इस खबर में आपको आज के मैच की पिच के बारे में जानकारी देने वाले है। दरअसल आज का यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा तो चलिए जानते है आज की पिच कैसा खेलने वाली है।

क्या है आज की पिच रिपोर्ट?

दरअसल इस मैदान में ही आईपीएल 2024 का पहला मैच भी खेला गया था। जहाँ एक शानदार मैच देखने को मिला था। वहीं एक बार फिर आज ऐसा ही मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में पिच खेलने के लिए अच्छी है। लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए यहां स्पेशल स्थिति मिलती है।

दरअसल शुरुआत में तेज गेंदबाजों को इस पिच पर मदद मिल सकती है। जबकि मिडिल ओवरों में कटर्स का इस्तेमाल करने वाले गेंदबाज प्रभावी साबित हो सकते हैं। आपको बता दें की इस पिच पर स्पिनर्स को भी काफी सहायता मिल सकती है। अगर बल्लेबाज शुरू में संयम बरतते हैं, तो इस मैच में वे बड़ी पारी खेल सकते हैं।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे।

राजस्थान रॉयल्स की टीम: संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल, जोस बटलर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews