DC vs KKR: IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया

DC vs KKR: IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराया

DC vs KKR: आईपीएल 2024 के 16वें मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। जहां पर कोलकाता ने दिल्ली को 106 रनों से हराया। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार ये तीसरी जीत है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी हार। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से नरेन-रघुवंशी के अर्धशतक ने उनकी टीम को जीत दिलाया।

कोलकाता की जीत की हैट्रिक

विशाखापत्तनम के मैदान में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हरा दिया। इसी के साथ उसने जीत की हैट्रिक लगा दी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की ये तीसरी हार है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया। कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 272 रन बनाया। दिल्ली को जीत के लिए 273 का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 17.2 ओवर में 166 रन बनाकर सिमट गई।

पंत की बेहतरीन बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंद पर चार चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली। पंत ने 23 गेंद पर आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक जड़ा। इस सीजन पंत का ये लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। बता दें कि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था।

कोलकाता की ओर से नरेन-रघुवंशी का अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला कोलकाता के लिए सही रहा। बल्लेबाजी की शुरुआत में ही सुनील नरेन और फिलिप सॉल्ट ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 60 रन बनाए। सॉल्ट के आउट होने के बाद नरेन के साथ अंगकृश रघुवंशी ने साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 48 गेंद में 104 रन की साझेदारी निभाई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews