DC vs RR: आज आईपीएल 2024 में दिल्ली के सामने चुनौती पेश करेगी राजस्थान, आज DC vs RR के महामुकाबले में ऋषभ पंत पर होगी सबकी नजर

DC vs RR: आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच होगा। दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेगी। वहीं देखना होगा कि इस सीजन में कमजोर दिखाई दे रही दिल्ली कैपिटल्स टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स को मात दे पाएगी या नहीं। वहीं आपको बता दें कि यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7. 30 बजे से खेला जाएगा।
DC vs RR: आज आईपीएल 2024 में दिल्ली के सामने चुनौती पेश करेगी राजस्थान, आज DC vs RR के महामुकाबले में ऋषभ पंत पर होगी सबकी नजर

DC vs RR: आईपीएल 2024 में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच होने वाला हैं। दरअसल दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली की टीम इस सीजन अच्छे फॉर्म में अभी तक नजर नहीं आई है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स को ज्यादातर मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि आज दोनों टीमें के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। क्योकि दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। जानकारी के अनुसार मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7. 30 बजे से खेला जाएगा।

क्योंकि इस सीजन की बात की जाए तो दिल्ली का हाल बुरा हैं। लेकिन पिछले मैच में दिल्ली ने वापसी करते हुए जीत हासिल की थी जिससे उसकी इस सीजन में क्वालीफाई की उम्मीद का रास्ता खुल गया हैं। वहीं दूसरी ओर टेबल टॉपर राजस्थान जिसके क्वालीफाई को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल क्वालीफाई में पहुंचने के लिए अब राजस्थान को सिर्फ एक ही मैच जीतना है। तो आइए मैच से पहले जानते है कैसी होगी आज दिल्ली की पिच?

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

दरअसल आज का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी हैं। इस पिच पर पेसर्स को शुरुआती ओवर्स में काफी मदद मिलती है। हालांकि इस मैदान का पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 179 रन हैं। वहीं इस मैदान पर टॉस अहम रहता है जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती हैं, क्योंकि इस मैदान पर 70 फीसदी मुकाबले चेज होते है।

लेकिन आईपीएल 2024 (IPL 2024) की बात की जाए तो इस मैदान पर एक मैच डीसी और एसआरएच के बीच भी खेला गया था। जिसमें हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 266 रन बना डाले थे, वहीं दिल्ली ने भी 199 रन बना दिए थे। इससे साफ है कि मैदान पर बड़े स्कोर बनते हैं। आज का यह मैच भी एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता हैं।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

दिल्ली कैपिटल्स की टीम: ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रसीख सलाम, खलील अहमद और लिजाड विलियम्स, मुकेश कुमार।

राजस्थान रॉयल्स की टीम: संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल, जोस बटलर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews