DC vs SRH: आज आईपीएल 2024 में दिल्ली बनाम हैदराबाद की टक्कर, मैच से पहले जाने क्या कहती है पिच रिपोर्ट

DC vs SRH: आज आईपीएल 2024 में दिल्ली बनाम हैदराबाद की टक्कर, मैच से पहले जाने क्या कहती है पिच रिपोर्ट

DC vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2024 का आगाज हो जाने के बाद धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं शनिवार 20 अप्रैल को आईपीएल के इस सीजन का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। शनिवार 20 अप्रैल को होने वाला यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।

ऋषभ पंत और पैट कमिंस आमने-सामने:

दरअसल शनिवार को होने वाले इस मुकाबले में ऋषभ पंत और पैट कमिंस आमने-सामने होने वाले है। वहीं इन टीमों के इससे पहले मुकाबले की बात की जाए तो दोनों ही टीमें ने अपने पिछले मुकाबले में जीतकर आ रही है। हालांकि अभी तक इस सीजन में हैदराबाद को ज्यादा हार का सामना नहीं करना पड़ा है। लेकिन दिल्ली को चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मैच से पहले इस खबर में हम जानते हैं कि आज दिल्ली की पिच कैसी रहने वाली है।

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर:

जानकारी के अनुसार अब तक दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखि गई हैं। बता दें कि दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ अभी तक 23 मैच खेले हैं, जिसमें से 12 में हैदराबाद और 11 में दिल्ली को जीत मिली हैं। दरअसल आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के बीच पिछले साल जब दिल्ली में खेला गया था, तो इसमे हैदराबाद ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया था।

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

दरअसल आज का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी हैं। इस पिच पर पेसर्स को शुरुआती ओवर्स में मदद मिलती है। हालांकि इस मैदान का पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 179 रन हैं। वहीं इस मैदान पर टॉस अहम रहता है जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती हैं,इस मैदान पर 70 फीसदी मुकाबले चेज होते है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews