चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हुए Deepak Chahar, इस ऑलराउंडर को किया गया शामिल

चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हुए Deepak Chahar, इस ऑलराउंडर को किया गया शामिल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। अब टीम में वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को लिया गया है। उन्होंने दीपक चाहर (Deepak Chahar) को रिप्लेस किया है। सुंदर चोट की वजह से टीम से बाहर थे लेकिन अब वह ठीक हो चुके हैं और टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल तैयार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

बता दें कि दीपक चाहर को पीठ में चोट लग गई थी। इसकी वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे और अब वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में चयन समिति ने वॉशिंगटन सुंदर को दीपक चाहर की जगह पर शामिल किया है।

Must Read- Noida: नशे में धुत लड़कियों ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, गार्ड के साथ की बदसलूकी

बता दें कि चाहर लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं और उन्होंने हाल ही में वापसी की थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। जिसके बाद वह आईपीएल में वापसी करने वाले थे लेकिन रिहैबिलिटेशन के दौरान दोबारा चोटिल होने की वजह से वह पूरा सीजन नहीं खेल पाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में उन्होंने वापसी की थी। T20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में भी उन्हें शामिल किया गया है।

वाशिंगटन सुंदर की बात करें तो वह भी काउंटी में खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट से उबरने के बाद अब वो टीम में लौट चुके हैं और प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। सुंदर को 11 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews