
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) में शनिवार को खेले गए मुकाबले में गजब का रोमांच देखने को मिला। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के गेंदबाज अर्जुन रापड़िया ने इस मुकाबले में शानदार हैट्रिक अपने नाम की, जिसके चलते दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के इस सीजन में पिछले 5 दिनों में यह दूसरी हैट्रिक रही। अर्जुन रापड़िया ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में दो ओवरों में तीन विकेट चटकाए। पहला ओवर उनका काफी महंगा साबित हुआ, लेकिन दूसरे ओवर में उन्होंने कमाल कर दिखाया। अपने स्पेल में उन्होंने कुल 30 रन दिए।
इसके अलावा इस मैच को यश ढुल ने और भी शानदार बना दिया। दरअसल, यश ढुल ने 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। यश ढुल ने मात्र 51 गेंदों में 205 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए।
यश ढुल ने 51 गेंदों पर 105 रन बनाए
दरअसल, इस मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान हर्षित राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं सेंट्रल दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 197 रन बना दिए। बारिश के चलते मैच में दिक्कत हुई। सेंट्रल दिल्ली की ओर से यश ढुल ने 51 गेंदों पर 105 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और चार छक्के जड़े। इसके अलावा युगल सैनी ने 63 रनों की शानदार पारी खेली। युगल सैनी ने मात्र 28 गेंदों में 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए, जिसके चलते टीम ने 16 ओवर में 197 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया।
सेंट्रल दिल्ली ने जीता मैच
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली की टीम 16 ओवर में मात्र 182 रन ही बना पाई। टीम की ओर से सार्थक रंजन ने 52 रनों की पारी खेली, साथ ही अमाव बग्गा ने 43 रनों की पारी खेली। दरअसल, नॉर्थ दिल्ली की टीम ने शानदार शुरुआत की। 85 के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। मात्र 4.1 ओवरों में दोनों खिलाड़ियों ने 85 रनों का आंकड़ा छू लिया। सार्थक रंजन ने मात्र 26 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए, जबकि अमाव बग्गा ने 13 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के जड़े। इसके बाद वैभव कांडपाल ने 34 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम 15 रनों से यह मुकाबला हार गई। मैन ऑफ द मैच यश ढुल को चुना गया। हालांकि इस मुकाबले में अर्जुन रापड़िया ने कमाल की गेंदबाजी की।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

