दलीप ट्रॉफी 2025 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें, पढ़ें खबर

गुरुवार से दलीप ट्रॉफी 2025 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं। दरअसल, भारतीय टीम के कई बड़े खिलाड़ी भी मैदान पर दिखाई देंगे। यशस्वी जायसवाल पर सभी की नज़रें रहेंगी।
दलीप ट्रॉफी 2025 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें, पढ़ें खबर

दलीप ट्रॉफी 2025 की चारों सेमीफाइनल टीम तय हो चुकी हैं। गुरुवार 4 सितंबर से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु के मैदान पर दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान कई बड़े खिलाड़ी मैदान पर दिखाई देंगे। यशस्वी जायसवाल हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर कमाल कर चुके हैं। ऐसे में अब दलीप ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए वही प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगे। बता दें कि इस दौरान मैदान पर न सिर्फ यशस्वी जायसवाल बल्कि श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी भी दिखाई देंगे।

एशिया कप 2025 में दोनों ही खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। यशस्वी जायसवाल के शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें एशिया कप की टीम में जगह नहीं मिली, जबकि अय्यर ने पिछले कुछ समय में T20 में लाजवाब प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2025 में श्रेयस के बल्ले से ढेर सारे रन बरसे थे।

क्यों जरूरी रहेगा दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल?

बता दें कि दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले इन खिलाड़ियों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसके बाद वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी सीरीज भारतीय टीम खेलने वाली है। अगर दिलीप ट्रॉफी के लंबे फॉर्मेट में यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो कहीं न कहीं उनकी जगह टीम में बन सकती है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज होगी। इस दौरान इन खिलाड़ियों के आगे एक चुनौती यह भी रहेगी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की इस सीरीज में वापसी होगी। वहीं, दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में नज़र रजत पाटीदार, शुभम शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ पर भी रहेगी। यह तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए दावेदारी रख रहे हैं।

किन टीमों के बीच होगा मैच?

जानकारी दे दें कि 4 सितंबर से शुरू होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन की टीम के बीच खेला जाएगा। इस दौरान पश्चिम क्षेत्र की टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और तनुश कोटियन पर नज़र रहेगी, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, रजत पाटीदार और दानिश मलिवाड़ ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। दक्षिण क्षेत्र के मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल, सलमान निजार, आयुष पांडे और कप्तान अंकित कुमार पर नज़र रहेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews