12 सितंबर से खेले जाएंगे दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले, रिंकू सिंह और संजू सैमसन खेलते हुए आएंगे नजर

दलीप ट्रॉफी में खेले गए शुरुआती 2 मुकाबलों में जबरदस्त खेल देखने को मिला। वहीं अब इसके दूसरे चरण का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल आपको बता दें कि दलीप ट्रॉफी के अगले राउंड के मैच 12 सितंबर से खेले जाएंगे।
12 सितंबर से खेले जाएंगे दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले, रिंकू सिंह और संजू सैमसन खेलते हुए आएंगे नजर

दलीप ट्रॉफी का अगला चरण 12 सितंबर 2024 से शुरू होगा। वहीं इस बार भारतीय क्रिकेट के कुछ प्रमुख खिलाड़ी भी इसमें खेलते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिंकू सिंह को इंडिया बी टीम में शामिल किया जा सकता है, जबकि संजू सैमसन भी इंडिया डी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

दरअसल दलीप ट्रॉफी का यह टूर्नामेंट भारत के घरेलू क्रिकेट के कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बता दें कि देश के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में करते हैं। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाडियों को भी खेलते हुए देखा जाता है। जिसके चलते युवा खिलाडियों को अनुभवी खिलाडियों से भी सीखने का मौका मिलता है।

ये खिलाडी नहीं खेलेंगे अगला चरण

इसके साथ ही भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज की वजह से कई प्रमुख खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी के अगले चरण से बाहर हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक शुभमन गिल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव और आकाश दीप अगले चरण में खेलते हुए नजर नहीं आएँगे। दरअसल ये सभी खिलाड़ी भारत ए टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि दलीप ट्रॉफी के पहले दौर में इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रनों से हराया था।

इन खिलाडियों को भी मिल सकता है मौका

वहीं दलीप ट्रॉफी के अगले राउंड में यानी 12 तारीख से होने वाले मुकाबले में प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से कई नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिनमें प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शैक रशीद, शम्स मुलानी और पुलकित नारंग के नाम शामिल हैं, जिन्हें टीम में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, विद्वत कावेरप्पा, जिन्होंने पहले दौर में इंडिया ए का हिस्सा बने थे, लेकिन अब वे इंडिया डी टीम से खेलते नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही रिंकू सिंह, संजू सैमसन को भी इन मुकाबलों में जगह मिल सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews