Eoin Morgan ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, अपनी कप्तानी से दिला चुके हैं इंग्लैंड को वर्ल्ड कप

Eoin Morgan ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, अपनी कप्तानी से दिला चुके हैं इंग्लैंड को वर्ल्ड कप

खेल, डेस्क रिपोर्ट। Eoin Morgan retires:- बीते दिनों से ही इयोन मॉर्गन के क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें सामने आ रही है। आज यानि 28 जून 2022 को इंग्लैंड को वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान इयोन मॉर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है। इसी के साथ इयोन मॉर्गन का 16 साल पुराने क्रिकेट सफर का अंत हुआ है। इयोन मॉर्गन एक दिग्गज बल्लेबाज और एक कुशल कप्तान के रूप में जाने जाते हैं, उन्हीं के बेहतरीन कप्तानी के कारण इंग्लैंड की टीम 2019 में वर्ल्ड कप जीत पाई थी।

— England Cricket (@englandcricket) June 28, 2022

यह भी पढ़े… अटल बिहारी वाजपेयी के बायोपीक की हुई घोषणा, इस दिन फिल्म होगी रिलीज, जाने फिल्म का नाम 

हालांकि मॉर्गन ने अपने क्रिकेट सफर की शुरुवात आयरलैंड के साथ की थी, लेकिन बाद में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा बने, उनके लिडरशिप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम में कई बदलाव आए। 35 वर्षीय मॉर्गन का क्रिकेट सफर काफी शानदार रहा। इस दौरान उन्होनें कई नए इतिहास रचे और कई रिकार्ड भी तोड़े। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी खराब फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे थे। पिछली गेम वो दो पारियों में ज़ीरो पर आउट हो गए थे। कहा जा रहा है की उनके बाद जोस बटलर को वन डे और टी-20 की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews