भारत में कब और कहां देख सकेंगे FIFA World Cup, जानें स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स

FIFA World Cup का क्रेज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। आज से ये रोमांचक टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। चलिए जान लेते हैं कि ये मैच भारत में कब और कहां देखें जा सकते हैं।
FIFA World Cup

फीफा वर्ल्ड कप का 23वां संस्करण आज से शुरू हो जाएगा। आमतौर पर इस वर्ल्ड कप में 32 टीमों को भाग लेते हुए देखा गया है लेकिन इस बार 48 टीम खेलने वाली है। इन टीमों के बीच 39 दिन तक मुकाबले चलने वाले हैं।

रोनाल्डो से लेकर मेसी और नेमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को एक बार फिर अपना शानदार खेल खेलते हुए देखा जाएगा। इस बात से दर्शक काफी उत्साहित भी हैं। भारत इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनता है। लेकिन भारतीय फैंस के बीच इसका काफी क्रेज है। अगर आप भी इस टूर्नामनेंट का आनंद लेना चाहते हैं तो चलिए जान लेते हैं कि इसे किस चैनल पर देख सकते हैं और क्या लाइव मुफ़्त में देखा जा सकता है।

किसके पास है ब्रॉडकास्टिंग राइट्स

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले इसके ब्रॉडकास्टिंग राइट्स जी नेटवर्क ने खरीद लिए थे। इसके बाद नेटवर्क की तरफ से एक नए चैनल की घोषणा की गई थी। अगर आप इस चैनल पर वर्ल्ड कप मैच देखना चाहते हैं तो 3 महीने का प्लान 799 और 1 साल का प्लान 1699 में मिल रहा है।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच का लाइव टेलीकास्ट यूनाइटेड स्पोर्ट्स 1, यूनाइटेड स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइटेड स्पोर्ट्स 2 और यूनाइटेड स्पोर्ट्स 2 एचडी पर किया जाएगा। पहला मैच भारतीय समय के अनुसार 12 जून की देर रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा, जो दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच है। वहीं दूसरा मैच सुबह 7:30 पर शुरू होगा जो दक्षिण कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच है। विश्व कप दुनिया के दूसरी तरफ खेला जा रहा है इसलिए भारत में यह मुकाबले लाइव देर रात 12:30 बजे सुबह 9 बजे के बीच देखे जा सकेंगे।

फ्री में कहां देखें मैच

अगर आप भारतीय फैन हैं और फीफा वर्ल्ड कप के मैच मुफ्त में देखना चाहते हैं तो दूरदर्शन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है। कुछ मैचों का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर किया जाने वाला है। इसमें पहला मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews