चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर आज ICC की ओर से सुनाया जा सकता है अंतिम फैसला, शेड्यूल भी किया जा सकता है जारी!

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर आज तस्वीर साफ हो सकती है। शनिवार को ICC की बैठक में इसका शेड्यूल और न्यूट्रल वेन्यू को लेकर फैसला लिया जा सकता है। आज होने वाली आईसीसी की इस बैठक में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह वर्चुअल रूप से शामिल हो सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर आज ICC की ओर से सुनाया जा सकता है अंतिम फैसला, शेड्यूल भी किया जा सकता है जारी!

आईसीसी (ICC) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर आज अंतिम फैसला आ सकता है। शनिवार को होने वाली आईसीसी की बैठक में वर्चुअल रूप से आईसीसी अध्यक्ष अजय शाह जुड़ सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी, बीसीसीआई और पीसीबी के बीच बातचीत हो सकती है।

वहीं इससे पहले आईसीसी की बैठक अंतिम बार 5 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसमें सभी बोर्ड मेंबर्स ने हाइब्रिड मॉडल को लेकर मंजूरी दे दी थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान द्वारा भी हाइब्रिड मॉडल का विरोध नहीं किया गया था। ऐसे में आज होने वाली बैठक में हाइब्रिड मॉडल को लेकर शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

आज ICC की ओर से फैसला सुनाया जा सकता है

रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान दो देशों में होस्टिंग के लिए मान चुका है। भारत और पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक दुबई में दोनों टीमें अपना ग्रुप मैच खेल सकती है। जबकि भारत अपने सभी मैच यूएई में खेल सकता है। आज होने वाली मीटिंग में टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले को लेकर भी तस्वीर साफ हो सकती है। इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर से मांग रखी गई है, कि भारत में होने वाले ICC के टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित कराया जाना चाहिए। इसे लेकर भी आज ICC की ओर से फैसला सुनाया जा सकता है।

आईसीसी (ICC) द्वारा शेड्यूल और न्यूट्रल वेन्यू की घोषणा

रिपोर्ट्स की माने तो 2027 तक भारत में होने वाले आईसीसी (ICC) के टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किए जा सकते हैं। पाकिस्तान टीम अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो शनिवार को होने वाली बैठक में आईसीसी द्वारा शेड्यूल और न्यूट्रल वेन्यू की घोषणा की जा सकती है। इसके शेड्यूल को लेकर 5 दिसंबर को आयोजित की गई बैठक में चर्चा की गई थी। हालांकि अब पाकिस्तान सहित सभी बोर्ड्स की हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी मिल गई है। टूर्नामेंट का मुख्य मेजबान पाकिस्तान ही रहेगा। लेकिन भारतीय टीम अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकती है। जबकि नॉकआउट मुकाबले भी न्यूट्रल वेन्यू पर ही आयोजित किए जा सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews