आज ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला, पढ़ें खबर

आज भारत और बांग्लादेश के बीच ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में शाम 7 बजे टी 20 मैच खेला जाएगा। जानकारी दे दें कि यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।
आज ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला, पढ़ें खबर

भारत और बांग्लादेश के बीच शानदार टेस्ट सीरीज के बाद अब बारी टी 20 सीरीज की है। दरअसल आज से भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसके चलते आज पहला मैच ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं इसके साथ आपको जानकारी दे दें कि यह ग्वालियर में 14 वर्षों बाद होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। इससे पहले यहां 2010 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी वनडे मैच खेला गया था।

वहीं भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे चोटिल हो गए हैं। वहीं चोटिल होने की वजह से शिवम इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उनकी जगह टीम में बल्लेबाज तिलक वर्मा को मौका दिया गया है। वहीं इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारत में पहली बार टी-20 प्रारूप में फुल टाइम कप्तानी करने जा रहे हैं।

India and Bangladesh के बीच टी-20 सीरीज

दरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज यानी 6 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा, यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। वहीं दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों की बात करें तो अब तक दोनों के बीच कुल 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 13 जीते है, वहीं बांग्लादेश को केवल एक मैच में ही जीत मिल सकी है। दरअसल बांग्लादेश की यह जीत 2019 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दर्ज की गई थी। इसके साथ ही भारत में खेले गए 4 मैचों में से 3 बार भारत और एक बार बांग्लादेश ने जीत दर्ज की है।

माधवराव सिंधिया स्टेडियम में आज का यह मुकाबला

जानकारी के अनुसार माधवराव सिंधिया स्टेडियम में आज इस सीरीज का यह पहला मुकाबला होने जा रहा है, जानकारी के मुताबिक इस पिच के व्यवहार का सटीक अंदाजा लगाना अभी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दरअसल, जून में यहां आयोजित मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के मैचों में बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिले थे। वहीं अगर इस बार भी पिच वैसी बनी रहती है, तो टॉस जीतने वाली टीम संभवतः पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, तिलक वर्मा/नितिश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहिद हृदॉय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, शेख मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, मस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और तंजिम हसन साकिब।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews