Heartbreaking News: मैच के दौरान कर्नाटक के पूर्व क्रिकेट खिलाडी के होयसला की हार्ट अटैक से मौत, जीत के जश्न के बीच थमी सांसे

Heartbreaking News: मैच के दौरान कर्नाटक के पूर्व क्रिकेट खिलाडी के होयसला की हार्ट अटैक से मौत, जीत के जश्न के बीच थमी सांसे

Heartbreaking News: गुरुवार को एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के तहत खेले जा रहे एक मैच के दौरान एक खिलाडी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिसके चलते टूर्नामेंट में अब ख़ामोशी छा गई है। यह दिल दहला देने वाली खबर बेंगलुरु के आरएसआई ग्राउंड पर तमिलनाड़ और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान सामने आई है। दरअसल इस मैच को तो कर्नाटक की टीम ने जीत लिया। लेकिन अपने खिलाडी को खो दिया। जानकारी के अनुसार मैदान पर जीत का जश्न मना रहे कर्नाटक के खिलाड़ियों के बीच ही पूर्व क्रिकेट खिलाडी के होयसला ने दम तोड़ दिया।

मैदान पर ही बेहोश हुए होयसला:

दरअसल मैच जीतने के बाद मैदान पर खिलाडियों द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान कर्नाटक के प्लेयर के होयसला को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। जिसके चलते वह मैदान पर बेहोश होकर गिर गए। इस खबर के मिलते ही ऑन-साइट डॉक्टरों द्वारा तत्काल आपातकालीन उपचार किया जा रहा था, लेकिन तब तक होयसला के शरीर ने रिएक्ट करना बंद कर दिया था।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित :

जानकारी के अनुसार ऑन-साइट डॉक्टरों ने खिलाडी को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन काफी देर तक रिएक्ट नहीं करने के चलते उन्हें आगे के इलाज के लिए एंबुलेंस से बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने होयसला को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों द्वारा जाँच में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। खिलाडी की मौत के बाद से दोनों टीमों के खिलाड़ियों में शोक की लहर छाई हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दुःख :

वहीं इस घटना पर कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना को दुखद बताते हुए इसपर दुःख जताया है। इस दौरान उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के दौरान कर्नाटक के क्रिकेटर तेज गेंदबाज के होयसला के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews