जब बल्ला लेकर विकेट कीपर रिज़वान के पीछे दौड़े पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर आज़म, मैदान पर सब रह गए दंग, वीडियो हुआ वायरल

Babar Azam Viral Video

Babar Azam Viral Video : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिले। टीम के कप्तान में बदलाव किया गया। क्योंकि टीम द्वारा टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं विश्व कप में नौ में से पांच मैच टीम ने गंवाए और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने में भी नाकाम रही।

ऐसे में बाबर आज़म अपनी कप्तानी को लेकर सभी के निशाने पर आ गए थे। जिसके बाद उन्हों कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया। तभी से वह चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह विकेट कीपर रिज़वान के पीछे बल्ला लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख कर सभी हैरान रह गए हैं।

देखें बाबर आज़म और रिज़वान का वायरल वीडियो

जो वीडियो वायरल हो रहा है वो प्रैक्टिस के दौरान का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबर आज़म बैटिंग कर रहे हैं और रिज़वान कीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जब बाबर बैटिंग करते हैं तो गैंद रिज़वान के पास जाती है। ऐसे में बाबर आज़म को क्रीज से बाहर निकलता देख वो थ्रो कर देते हैं।

इतना ही नहीं उसके बाद हंसते हुए ताली बजाने लगते हैं। साथ ही अम्पायर से रन आउट की अपील करने लगते हैं। इसको देख बाबर अपना बल्ला लेकर रिज़वान के पीछे दौड़ने लगते हैं। कुछ देर तक दोनों दौड़ते हुए नजर आए। दोनों का ये मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मजेदार वीडियो को देखकर प्रशंसक काफी खुश हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews