भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल का बड़ा बयान, कहा – ‘हार्दिक पांड्या के बगैर अधूरी नजर आ रही टीम’

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर बड़ी बात कही है। कामरान अकमल ने कहा है कि हार्दिक पांड्या के बगैर भारतीय टीम का स्क्वाड अधूरा नजर आ रहा है।
भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल का बड़ा बयान, कहा - 'हार्दिक पांड्या के बगैर अधूरी नजर आ रही टीम'

18 फरवरी का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, इस दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। वहीं, इस मुकाबले से पहले बड़े-बड़े दिग्गज अपनी राय रख रहे हैं। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या के बगैर भारतीय टीम का यह स्क्वाड अधूरा है।

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन इस स्क्वाड में हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है। हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा शानदार रहा है। ऐसे में उनके नहीं होने से फैंस को झटका लगा है।

क्या बोले कामरान अकमल?

वहीं, अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा है कि रोहित शर्मा की टीम अधूरी है। हार्दिक पांड्या के बिना भारतीय स्क्वाड अधूरा नजर आ रहा है। कामरान अकमल ने कहा कि जिस तरह की काबिलियत हार्दिक पांड्या के पास है, उसकी भरपाई करना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है। यह खिलाड़ी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। ऐसे में हार्दिक पांड्या को बाहर रखना भारतीय टीम के लिए गलत फैसला हो सकता है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या मेरा फेवरेट खिलाड़ी है। वह बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी मैच पलटने की क्षमता रखता है।

सुरेश रैना ने भी दिया बड़ा बयान

कामरान अकमल ने कहा कि हार्दिक पांड्या मैच फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में उन्हें बाहर रखना टीम के लिए गलत फैसला हो सकता है। वहीं, कामरान अकमल के अलावा सुरेश रैना भी हार्दिक पांड्या को लेकर बयान दे चुके हैं। सुरेश रैना का मानना है कि टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हार्दिक पांड्या भी हैं। जब वह गेंदबाजी करते हैं, तो मैच का रुख बदल सकते हैं। बता दें कि भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी में 19 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। जबकि 23 फरवरी को भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 2 मार्च को मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई के मैदान पर खेलने वाली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews