कपिल शर्मा के शो में रोहित शर्मा को लेकर गौतम गंभीर ने ऐसा क्या कहा जिससे फिर छिड़ गई बहस? जानिए पूरा मामला

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड में जब ऋषभ पंत ने टीम के सीनियर प्लेयर रोहित शर्मा का नाम लिया, तो गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस मजेदार पल के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
कपिल शर्मा के शो में रोहित शर्मा को लेकर गौतम गंभीर ने ऐसा क्या कहा जिससे फिर छिड़ गई बहस? जानिए पूरा मामला

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इस बार क्रिकेट के सितारे नजर आए। इनमें गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा शामिल हुए। दरअसल शो के होस्ट कपिल शर्मा ने क्रिकेट के सितारों से एक मजेदार सवाल पूछा कि टीम में “जेठानी” कौन है? यानी जो हर फैसले लेता है, लोगों को आदेश देता है और सीनियर होने का फायदा उठाता है। वहीं इस पर ऋषभ पंत ने एक मजेदार जवाब दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग ही बहस देखने को मिल रही है।

दरअसल जब कपिल शर्मा ने यह सवाल किया तो ऋषभ पंत ने बिना देर किए रोहित शर्मा का नाम ले लिया। ऋषभ पंत ने कहा कि, “रोहित भाई ऐसे हैं, वो मजबूत हैं।” हालांकि यह पूरी बातचीत मजाकिया अंदाज में ही चल रही थी।

जानिए गौतम गंभीर ने क्या कहा?

वहीं जवाब खत्म भी नहीं हुआ था कि गौतम गंभीर ने तुरंत चुटकी ली, “अब तो रिटायर हो गया, अब उसका नाम ले लो।” दरअसल ये सुनते ही शो के सेट पर सब ठहाके लगाने लगे। यह पल कैमरे में कैद हो गया और नेटफ्लिक्स पर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेकिन जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। एक ओर फैंस ने गंभीर की चुटकी को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इसे तंज के रूप में देखा।

दो गुटों में बटे सोशल मीडिया यूजर्स

दरअसल इसे लेकर एक यूजर ने लिखा कि, “गंभीर हर उस खिलाड़ी से जलते हैं जो उनसे ज्यादा फेमस है।” जबकि दूसरे ने कहा कि, “गंभीर को कभी किसी और की तारीफ हजम नहीं होती फिर चाहे वो धोनी हो, रोहित हो या विराट।” हालांकि कुछ फैंस ने गंभीर का पक्ष लेते हुए कहा कि यह सब केवल मजाक में हुआ और शो का फॉर्मेट ही हल्का-फुल्का होता है। कुछ लोगों ने तो इस क्लिप को “मौसम बदलने जैसा पल” बताया जहां सीरियस फेस वाले गंभीर हंसते नजर आए।

हर शनिवार आता है नया एपिसोड

जानकारी दे दें कि नेटफ्लिक्स पर आने वाला ‘The Great Indian Kapil Show’ इस समय स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है। शो में हर शनिवार नया एपिसोड आता है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज शामिल होते हैं। इस बार जब ऋषभ पंत, चहल और अभिषेक शर्मा शो में पहुंचे, तो उन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews