फैंस के लिए अच्छी खबर, T20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं Jasprit Bumrah

फैंस के लिए अच्छी खबर, T20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं Jasprit Bumrah

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इस समय इंडिया (India) साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ T20 सीरीज खेल रहा है। टीम को बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर चले गए। जसप्रीत को लेकर ये खबर सामने आ रही थी कि वह वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हाल ही में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वह अभी भी टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में अपनी पीठ की चोट से उबरने के लिए जसप्रीत मैच से बाहर थे। मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि उन्हें अभी तक T20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं किया गया है। उनके पीठ में जो चोट लगी है उसके लिए उन्हें किसी भी सर्जरी की जरूरत नहीं है इसलिए कहा जा रहा है कि वह अभी भी T20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Must Read- Indore: नौकरी का झांसा देकर गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी

जानकारी के मुताबिक बुमराह 6 अक्टूबर को टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं इस बात का फैसला 15 अक्टूबर तक लिया जाएगा। BCCI के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल उन्हें आराम की जरूरत है। वह लगातार मेडिकल स्टाफ के संपर्क में है और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। T20 वर्ल्ड कप से वह पूरी तरह से बाहर नहीं है वो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाकर अपनी रिकवरी पर काम करते रहेंगे। अभी हमारे पास सोचने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय है।

बता दें कि एशिया कप 2022 से पहले भी बुमराह पीठ दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें एशिया कप में खेलते हुए नहीं देखा गया। कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का यह भी कहना है कि टीम इंडिया को बुमराह को आराम करने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए था उन्हें जल्दी वापसी दे दी गई। बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बुमराह ने अपनी वापसी की थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews