आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए आई शानदार खबर! टीम के इस खिलाडी ने किया कमाल

आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी देखने को मिल रही है। दरअसल टीम ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार को बड़ी रकम में खरीदा था। वहीं अब मुस्ताक अली में भुवनेश्वर कुमार ने एक शानदार हैट्रिक ली है।
आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए आई शानदार खबर! टीम के इस खिलाडी ने किया कमाल

मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने भुवनेश्वर कुमार को 10 करोड रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं अब भुवनेश्वर कुमार ने मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी में अपने शानदार फार्म को दिखाया है। भुवनेश्वर कुमार ने झारखंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए एक शानदार हैट्रिक अपने नाम की है। वहीं इस खबर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस में जबरदस्त खुशी देखी जा रही हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ हैट्रिक अपने नाम की है। वहीं इस हैट्रिक के चलते रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने झारखंड को 10 रनों से हरा दिया है।

भुवनेश्वर कुमार ने हैट्रिक अपने नाम की

गुरुवार को मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी के एक मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भुवनेश्वर कुमार ने यह हैट्रिक अपने नाम की है। पहले बैटिंग करते हुए उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे। जिसके बाद झारखंड बल्लेबाजी करने उतरा था। इस रोमांचक मुकाबले में रिंकू सिंह ने 45 रन बनाए। जबकि प्रियम गर्ग ने 31 रन बनाए। हालांकि झारखंड की टीम इस लक्ष्य को पाने में नाकाम रही। भुवनेश्वर कुमार ने झारखंड के बल्लेबाजों को इस लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।

RCB के लिए शानदार खबर

बता दें कि आईपीएल 2025 में भुवनेश्वर कुमार RCB की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में उनका यह फॉर्म RCB के लिए शानदार खबर हो सकती है। भुवनेश्वर कुमार के अलावा टीम में जोश हैजलवुड भी नजर आएंगे। इसके साथ ही टीम में यश दयाल भी शामिल है। ऐसे में आरसीबी की गेंदबाज आगामी सीजन में बेहद मजबूत गेंदबाजी बताई जा रही है। टीम ने इस बार मोहम्मद सिराज को रिलीज कर दिया है। जबकि टीम ने इस बार स्पिन गेंदबाजी पर भी पूरा फोकस किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews