न्यूजीलैंड-इंग्लैंड टेस्ट मैच में दिखा शानदार नजारा, मैदान में दिखी दर्शकों की बड़ी भीड़, जानिए क्या है इसका पूरा सच!

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में ग्राउंड में कई दर्शक नजर आ रहे हैं। चलिए इस खबर में जानते हैं इसके पीछे कि वजह क्या है।
न्यूजीलैंड-इंग्लैंड टेस्ट मैच में दिखा शानदार नजारा, मैदान में दिखी दर्शकों की बड़ी भीड़, जानिए क्या है इसका पूरा सच!

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के मैदान में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मैच के दौरान बहुत से दर्शक मैदान में नजर आ रहे हैं। यह दर्शक न सिर्फ बीच स्टैंड में दिखाई दे रहे हैं, बल्कि यह बीच ग्राउंड पर नहीं नजर आ रहे हैं। इसके बाद सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

दरअसल अक्सर आपने देखा होगा कि दर्शक स्टैंड में बैठे हुए दिखाई देते हैं। मैच के दौरान किसी को भी बॉउंड्री के अंदर जाने कीअनुमति नहीं होती है। लेकिन इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बड़ा कदम उठाया है।

लंच ब्रेक के दौरान दर्शकों की बड़ी भीड़ को मैदान के अंदर जाने की अनुमति दी गई

बता दें कि इस वीडियो को इंग्लैंड क्रिकेट की ओर से शेयर किया गया है। जानकारी के मुताबिक क्राइस्टचर्च के हेगली ओवर में खेला जा रहा यह मुकाबला बेहद ही खास बन गया है। दरअसल मुकाबले के लंच ब्रेक के दौरान दर्शकों की बड़ी भीड़ को मैदान के अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। जिसके चलते सभी दर्शक मैदान में उतर गए और मैदान में खेलने लगे। वहीं इस दृश्य के चलते न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से पुराने दौर को दोहराया गया है। बता दें कि पुराने समय में लंच ब्रेक के दौरान दर्शक स्टेडियम में उतर सकते थे।

इंग्लैंड क्रिकेट ने शेयर किया वीडियो

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक कैप्शन भी लिखा दरअसल इसमें उन्होंने लिखा कि “हेग्ले ओवल से एक सुंदर स्पर्श, जिससे फैंस को लंच ब्रेक के दौरान मैदान पर आने का मौका मिला।” बता दें कि आमतौर पर दर्शकों को मैच के दौरान मैदान में जाने की अनुमति नहीं होती है। दरअसल यह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से यह एक बड़ा कदम उठाया गया है। हालांकि अब इसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews