GT vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2024 में आज आमने-सामने होगी गुजरात और पंजाब की टीमें, मैच से पहले जानें कैसे रहेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?

GT vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2024 में आज आमने-सामने होगी गुजरात और पंजाब की टीमें, मैच से पहले जानें कैसे रहेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?

GT vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुरुवार 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल यह मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है। 4 अप्रैल को होने वाले इस मुकाबले में शुभमन गिल के सामने शिखर धवन की चुनौती होने वाली हैं। वहीं आपको बता दें कि गुजरात अपना पिछला मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ जीतकर इस मैच में उतरेगी। जिसके चलते गुजरात के पास आत्मविश्वास दिखाई दे सकता है। हालांकि पंजाब इस सीजन अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है ऐसे में गुजरात के लिए पंजाब को हराना आसान नहीं होगा।

दरअसल गुजरात बनाम पंजाब का यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। आपको बता दें कि यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस खबर में हम आपको आज के मैच की पिच को लेकर पूरी जानकारी देंगे। दरअसल इस खबर में हम आपको नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कैसी रहने वाली है और इस पिच पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसे ज्यादा फायदा मिलेगा इसकी जानकारी देने वाले है।

इस सीजन में दोनों टीमों का सफर:

आईपीएल 2024 के इस सीजन की बात की जाए तो इस सीजन में धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं आज के मैच में भिड़ने वाली गुजरात और पंजाब की टीमों की बात की जाए तो यह सीजन उनके लिए अभी अच्छा साबित हो रहा है। दरअसल इस सीजन में गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबले खेले है जिसमें में से 2 में जीत और एक में हार का सामना किया है। जिसके चलते टीम अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की बात की जाए तो पंजाब ने 3 मैच खेले हैं जिसमें में से सिर्फ 1 जीत और 2 में हार का सामना किया है। जिसके चलते टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है।

कैसी होगी आज कि पिच?

गुरुवार को होने वाला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना हैं। वहीं आज की पिच बल्लेबाजों के लिए अनूकूल बताई जा रही है। इस मैदान कि आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिसके चलते यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। यहां चौके काफी लगते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। वहीं देखा जाए तो इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद नजर नहीं आ रही है। हालांकि यह मुकाबला अगर लाल मिट्टी वाली पिच पर मुकाबला खेला जाता है, तो ऐसे में आज स्पिनर्स की भी अहम भुमिका हो सकती हैं। दरअसल मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी होने के बाद भी यहां काफी रन बनते हुए दिखाई देते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews