GT vs RCB: आईपीएल 2024 में आज होंगे 2 मुकाबले, पहले मैच में गुजरात के सामने बेंगलुरु की टक्कर, मैच से पहले यहां जानें आज की पिच रिपोर्ट

GT vs RCB: आईपीएल 2024 का 45वां मुकाबला आज यानि रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के दिन आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे।
GT vs RCB: आईपीएल 2024 में आज होंगे 2 मुकाबले, पहले मैच में गुजरात के सामने बेंगलुरु की टक्कर, मैच से पहले यहां जानें आज की पिच रिपोर्ट

GT vs RCB: आईपीएल 2024 का 45वां मुकाबला रविवार 28 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल यह मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाला है। 28 अप्रैल को होने वाले इस मुकाबले में शुभमन गिल के सामने विराट कोहली की चुनौती होने वाली हैं।

दरअसल आज आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाने वाले हैं। जिसमे दिन में खेले जाने वाला मुकाबला गुजरात बनाम बेंगलुरु का रहेगा। वहीं आपको बता दें कि गुजरात अपना पिछला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ हारकर इस मैच में उतरेगी। लेकिन बेंगलुरु इस सीजन अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आ रही है ऐसे में गुजरात के लिए बेंगलुरु को हराना असंभव नहीं होगा।

जानें कैसी होगी आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?

रविवार को होने वाला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना हैं। वहीं आज की पिच बल्लेबाजों के लिए अनूकूल बताई जा रही है। इस मैदान कि आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिसके चलते यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। यहां चौके काफी लगते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

वहीं देखा जाए तो इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद नजर नहीं आ रही है। हालांकि यह मुकाबला अगर लाल मिट्टी वाली पिच पर खेला जाता है, तो ऐसे में आज स्पिनर्स की भी अहम भुमिका हो सकती हैं। दरअसल मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी होने के बाद भी यहां काफी रन बनते हुए दिखाई देते हैं। दरअसल मैदान का पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर 173 रनों का है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 158 रनों का है।

आज के मैच के लिए दोंनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, और संदीप वॉरियर्स, साई सुदर्शन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, विल जैक्स, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज और यश दयाल, स्वप्निल सिंह।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews