हार्दिक पांड्या बने आईसीसी T20 ऑल राउंडर नंबर वन, तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भी किया अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार

आईसीसी T20 ऑल राउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से बड़ा उलटफेर किया है। इसके साथ ही तिलक वर्मा ने भी अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है। साउथ अफ्रीका दौरा दोनों खिलाड़ियों के लिए बहुत ही शानदार दिखाई दिया है।
हार्दिक पांड्या बने आईसीसी T20 ऑल राउंडर नंबर वन, तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भी किया अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं। दरअसल उन्होंने अपनी T20 ऑल राउंडर रैंकिंग में बड़ा इजाफा किया है। अब हार्दिक दुनिया के नंबर वन T20 ऑल राउंडर बन गए हैं। इसके साथ ही तिलक वर्मा ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया हैं। दरअसल साउथ अफ्रीका का T20 दौरा भारत के कई खिलाड़ियों के लिए बहुत ही जबरदस्त साबित हुआ है। तिलक वर्मा ने शानदार दो शतक लगाए, जिसके चलते उन्होंने अपनी T20 रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है।

तिलक वर्मा ने अपनी रैंकिंग में 69 स्थान की बड़ी छलांग लगाई है। वहीं बोलिंग की रैंकिंग देखें तो इसमें अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने लंबी छलांग मारी है और दोनों टॉप 10 में शुमार हो गए हैं। यहां जानिए ICC की नई रैंकिंग।

आईसीसी T20 बैटिंग रैंकिंग

आईसीसी की ताजा रैंकिंग पर नजर डाली जाए तो अब लिविंगस्टन को पीछे छोड़कर हार्दिक पांड्या दुनिया के टॉप वन ऑलराउंडर बन गए हैं। वही तिलक वर्मा आईसीसी T20 बैटिंग रैंकिंग में 69 स्थान की छलांग मार कर टॉप 3 बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं। बता दें कि तिलक वर्मा के बाद चौथे नंबर पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल है। हालांकि इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड शामिल है और दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के फिल साल्ट ने कब्जा जमाया हुआ है। हालांकि बैट्समैन की सूची में यशस्वी जयसवाल अब 8वें स्थान पर है। उनसे पहले पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान शामिल है।

संजू सैमसन ने किया बड़ा सुधार

वहीं साउथ अफ्रीका की सीरीज से संजू सैमसन के अंकों में भी सुधार देखने को मिल रहा है। दरअसल भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन 17 पायदान की छलांग लगाकर अब 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका दौरे पर दो शानदार शतक लगाए। जिसके चलते उन्हें रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। इसके साथ ही भारतीय गेंदबाजों में रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह को बड़ा फायदा हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी अब टॉप टेन गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews