हार्दिक पांड्या पर बैन लगने के चलते नहीं खेल सकेंगे आईपीएल 2025 का पहला मैच, जानिए इसका कारण

मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बुरी खबर है दरअसल टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बैन लगने के चलते अब वह 23 मार्च को होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। बता दें कि आईपीएल में अब मैच शुरू होने में 9 दिन का समय बचा है।
हार्दिक पांड्या पर बैन लगने के चलते नहीं खेल सकेंगे आईपीएल 2025 का पहला मैच, जानिए इसका कारण

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, एक तरफ टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुरुआती मुकाबले में टीम के साथ नहीं जुड़ सकेंगे। बुमराह चोटिल हैं, जिस वजह से उनके शुरुआती मुकाबलों में खेलना संभव नहीं है। जबकि दूसरी ओर अब हार्दिक पांड्या पर बैन लग जाने के चलते वह भी पहला मैच नहीं खेल सकेंगे। बता दें कि मुंबई इंडियंस 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में मैदान में उतरने वाली है। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह दोनों ही खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे।

हालांकि, हार्दिक पांड्या पर लगे इस बैन की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर आईपीएल शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या पर यह बैन क्यों लगाया गया है।

दरअसल, हार्दिक पांड्या पर लगा यह बैन 2024 का है, जिसका खामियाजा अब उन्हें 2025 के आईपीएल में भुगतना होगा। बता दें कि 2024 के आईपीएल में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। इस दौरान उन पर बीसीसीआई की ओर से तीन बार जुर्माना लगाया गया था। यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के कारण लगा था। हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान तीन बार यह गलती की थी।

30 लाख के जुर्माने के अलावा एक मैच का प्रतिबंध

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, अगर पहली बार ऐसा होता है तो कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। जबकि अगर दूसरी बार यह होता है तो कप्तान पर 24 लाख और अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख का जुर्माना लगता है। वहीं, अगर तीसरी बार भी कप्तान पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगता है तो उन्हें 30 लाख के जुर्माने के अलावा एक मैच का प्रतिबंध भी झेलना पड़ता है। 2024 में जब लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुकाबला खेला गया था, तो मुंबई इंडियंस के कप्तान ने तीसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती की थी, जिसके चलते बीसीसीआई ने निर्णय लिया था कि हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपए और एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाए।

पहले मुकाबले में टीम के साथ नजर नहीं आएंगे

हालांकि, लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुंबई का आखिरी मैच था, ऐसे में अब यह प्रतिबंध 2025 में भी लागू रहेगा। यही वजह है कि हार्दिक पांड्या अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। हालांकि, अब मुंबई इंडियंस की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोट के कारण अभी आईपीएल के कुछ शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं, जबकि अब हार्दिक पांड्या को भी पहले मैच में बाहर बैठना पड़ेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews