सिराज की एक गलती ने भारत से छीना मैच? मात्र इतने रनों पर छोड़ा था कैच, फिर हैरी ब्रुक ने जड़ा शानदार शतक

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक गलती ने भारत को परेशानी में डाल दिया है। अब ओवल टेस्ट भारत के हाथ से फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, सिराज ने इंग्लिश बल्लेबाज का कैच छोड़कर उसे ऐसा जीवनदान दिया कि उसने भारत को मुश्किल में डाल दिया है।
सिराज की एक गलती ने भारत से छीना मैच? मात्र इतने रनों पर छोड़ा था कैच, फिर हैरी ब्रुक ने जड़ा शानदार शतक

इस समय इंग्लैंड की टीम ने ओवल टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। भारत के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल ग्राउंड में खेले जा रहे पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुकी है। हालांकि शुरुआत में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन मोहम्मद सिराज की एक गलती ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। दरअसल, मैच के चौथे दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने हैरी ब्रूक का कैच छोड़ उन्हें जीवनदान दे दिया।

जब मोहम्मद सिराज ने हैरी ब्रूक का कैच छोड़ा, तब वे मात्र 19 रन पर खेल रहे थे। जैसे ही हैरी ब्रूक को जीवनदान मिला, उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया। दरअसल, प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में उन्होंने 16 रन जोड़ दिए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।

जानिए क्या हुआ?

मोहम्मद सिराज ने न सिर्फ हैरी ब्रूक का कैच छोड़ा, बल्कि उन्हें 6 रन भी दे दिए। दरअसल, मोहम्मद सिराज 34वें ओवर की पहली गेंद पर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हैरी ब्रूक ने शानदार शॉट लगाया। गेंद सीधे सिराज की ओर गई। प्रसिद्ध कृष्णा ने हवा में गेंद जाते ही सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया था। सिराज ने कैच लपक भी लिया था, लेकिन उनका पैर बाउंड्री को टच कर गया और वे बाउंड्री रेखा से बाहर चले गए। इसके बाद ओवर में हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए।

हैरी ब्रुक का शानदार शतक

इस कैच के बाद सिराज के चेहरे पर अफसोस देखने को मिला। भारतीय टीम यह नहीं जानती थी कि यह कैच भारत को बेहद महंगा पड़ने वाला है। दरअसल, इंग्लैंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। हैरी ब्रूक को जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने शतकीय पारी की ओर कदम बढ़ा लिया। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 286 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 101 रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि जो रूट 78 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए मात्र 88 रनों की जरूरत है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews