आज आईसीसी सुना सकता है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अंतिम फैसला, भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर की जा सकती है चर्चा

आईसीसी की ओर से आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अंतिम फैसला सुनाया जा सकता है। दरअसल आज आईसीसी की मीटिंग में नए चेयरमैन जय शाह इसे लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
आज आईसीसी सुना सकता है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अंतिम फैसला, भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर की जा सकती है चर्चा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। लेकिन अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। दरअसल पिछले कुछ समय से इसकी मेजबानी को लेकर विवाद देखने को मिला था। भारत और पाकिस्तान के कूटनीतिक रिश्तों के चलते भारतीय टीम ने पाकिस्तान की सरजमीं पर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद इसे हाइब्रिड मॉडल पर करवाने की मांग की जा रही थी। लेकिन पाकिस्तान की ओर से हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी नहीं दी जा रही थी। हालांकि अब पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर राजी हो गया है।

वहीं आज टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी की बैठक होना है। जिसमें आईसीसी के नए अध्यक्ष जय शाह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अंतिम फैसला सुना सकते हैं। इस मीटिंग में आईसीसी के सभी बोर्ड मेंबर शामिल होंगे। बता दें कि आईसीसी के अध्यक्ष के रूप में जय शाह की यह पहली बैठक होने वाली है। जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर फैसला किया जाएगा।

आज की बैठक में क्या फैसला लिया जाएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज होने वाली आईसीसी की इस बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल तैयार किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले किन मैदानों पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान द्वारा की जा रही है। हालांकि भारतीय टीम के मुकाबले पाकिस्तान के बाहर होने वाले हैं। ऐसे में दुबई या श्रीलंका में भारतीय टीम अपने मैच खेल सकती है। यदि ऐसा होता है तो नॉकआउट मुकाबले किन मैदाने पर खेले जाएंगे इसे लेकर इंतजार किया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कहाँ खेला जाएगा?

हालांकि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी हो गया है। लेकिन इसके लिए पाकिस्तान की ओर से आईसीसी के सामने कुछ शर्तें रखी गई थी। दरअसल पाकिस्तान का कहना है कि भारत में 2031 तक होने वाले आईसीसी के सभी टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेले जाना चाहिए। वहीं अब आज होने वाली इस आईसीसी की बैठक में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर भी फैसला किया जा सकता है। इन दोनों टीम के बीच का मुकाबला किस न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा? इसका फैसला आज जय शाह और आईसीसी के बॉर्ड मेंबर द्वारा लिया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews