चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का संभावित शेड्यूल आया सामने, 23 फरवरी को खेला जा सकता है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला 23 फरवरी को खेला जा सकता है। संभावित शेड्यूल के अनुसार यह मुकाबला दुबई के मैदान पर आयोजित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का संभावित शेड्यूल आया सामने, 23 फरवरी को खेला जा सकता है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का संभावित शेड्यूल सामने आ गया है। हालांकि अभी तक इसके आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है। टूर्नामेंट में दो महीने से भी कम का समय रह गया है। फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाएगा। अब सभी फैंस को भारत और पाकिस्तान के महा मुकाबले का इंतजार है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। हालांकि पाकिस्तान अपने बाकी लीग मैच अपनी सरजमीं पर ही खिलेगा, लेकिन भारत के साथ उसका मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।

शेड्यूल में क्यों हो रही देरी?

वहीं संभावित शेड्यूल की बात की जाए तो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को खेला जा सकता है। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जा सकता है। हालांकि अभी तक इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसके शेड्यूल को लेकर आईसीसी की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि भारत की ओर से पाकिस्तान खेलने जाने से मना कर दिया गया था, जिसके चलते इसके शेड्यूल में देरी देखने को मिली है।

जानिए भारत और पाकिस्तान के मैच कब हो सकते हैं?

लंबे समय से इस टूर्नामेंट को लेकर विवाद देखने को मिला था। दरअसल भारतीय टीम अपने मैच खेलने पाकिस्तान जाने के लिए राजी नहीं हुई, जबकि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट आयोजित करवाने के लिए राजी नहीं हो रहा था। हालांकि अब पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी हो गया है, जिसके चलते अब यह टूर्नामेंट दुबई में खेला जाएगा। भारत अपने मुकाबले यूएई में खेल ले सकता है। संभावित शेड्यूल पर नजर डाली जाए तो भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ, जबकि 23 फरवरी को पाकिस्तान और 2 मार्च को न्यूजीलैंड से अपने मुकाबले खेल सकता है। जबकि पाकिस्तान टीम 19 फरवरी को न्यूजीलैंड से, 23 फरवरी को भारत और 27 फरवरी को बांग्लादेश से अपने मैच ही खेल सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews