चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट से पहले आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्यॉफ एलार्डिस ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह!

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट से पहले आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्यॉफ एलार्डिस ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि ज्यॉफ एलार्डिस ने इस्तीफा क्यों दिया है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट से पहले आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्यॉफ एलार्डिस ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह!

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। दरअसल, टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होने वाला है। वहीं, अब इस टूर्नामेंट से पहले आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्यॉफ एलार्डिस ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। मुख्य कार्यकारी के इस्तीफे की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

ज्यॉफ एलार्डिस की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा, “मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करना सौभाग्य की बात है। मैं क्रिकेट की वैश्विक पहुंच बढ़ाने से लेकर आईसीसी सदस्यों के लिए व्यावसायिक आधार तैयार करने तक के निर्णय में शामिल रहा। मुझे इस पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है।”

कारण नहीं हुआ साफ!

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ज्यॉफ एलार्डिस ने इस्तीफा क्यों दिया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनके इस्तीफे के कई कारण हो सकते हैं। बता दें कि एलार्डिस ने करीब 13 साल पहले, 2012 में, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया छोड़कर आईसीसी में क्रिकेट महाप्रबंधक के तौर पर काम शुरू किया था। इसके बाद, आठ महीने तक उन्होंने कार्यवाहक प्रबंधक के रूप में काम किया। नवंबर 2021 में उन्हें आईसीसी का सीईओ नियुक्त किया गया था। हालांकि, अब उन्होंने यह पद छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने बयान में यह साफ नहीं किया कि वह पद क्यों छोड़ रहे हैं।

19 फरवरी से शुरू होगा चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट

दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। हालांकि, यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाएगा, जिसके चलते भारत के मुकाबले दुबई के मैदान पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं, भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा। वहीं, 2 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews