विश्व कप 2023 के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या

ICC Cricket World Cup 2023, Hardik Pandya

ICC Cricket World Cup 2023 : विश्व कप के बीच में भातीय प्रशंसकों के लिए इंडिया कैम्प से एक बुरी खबर है, टीम इंडिया के उप कप्तान हार्दिक पंड्या 22 अक्टूबर को धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच में नहीं खेलेंगे, BCCI ने पंड्या की मेडिकल अपडेट जारी की है जिसके आधार पर डॉक्टर्स की सलाह पर ये फैसला लिया गया है।

BCCI ने जारी किया हार्दिक पंड्या का मेडिकल अपडेट 

बीसीसीआई सचिव जय शाह के हवाले से आज हार्दिक पंड्या की मेडिकल अपडेट जारी की गई, जिसे बीसीसीआई ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है, वहां बताया गया है कि हार्दिक पंड्या को पुणे में खेले गए भारत- बांग्लादेश देश के मैच के दौरान अपनी ही गेंदबाजी पर फील्डिंग करते समय बाएं टखने में चोट लग गई। उसे स्कैन के लिए ले जाया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में रहेंगे, अब वह 20 अक्टूबर को टीम के साथ धर्मशाला के लिए उड़ान नहीं भरेंगे और अब सीधे लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे जहां भारत इंग्लैंड से खेलेगा।

गेंदबाजी करते समय घायल हुए हार्दिक, विराट ने किया ओवर पूरा 

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को पुणे में मैच खेला गया था जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया था,  बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 256 रन बनाए थे इसके जवाब में भारत ने 41.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया था। हार्दिक पंड्या बांग्लादेश की पारी के दौरान अपना पहला ओवर फेंक रहे थे, पंड्या ओवर की तीन गेंदें ही फेंक पाए थे इसी दौरान वे चोटिल हो गए थे इसके बाद विराट कोहली ने उनका ओवर पूरा किया था।

22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत 

भारत ने विश्व कप 2023 में अब तक खेले गए लगातार चार मैच जीते हैं अब उसका 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा, इसके बाद लखनऊ में इंग्लैंड से मुकाबला होगा,  यह मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा, हार्दिक पंड्या 22 अक्टूबर के मैच में नहीं खेल पाएंगे वे 29 अक्टूबर के मैच में खेलेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews