वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया पर एक्शन, ICC ने ठोका भारी जुर्माना, जानें क्या रही वजह

साउथ अफ्रीका खिलाफ हुई वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से कब्जा जमाया है। जीत के बाद भी भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। रायपुर में 3 दिसंबर को खेले गए दूसरे वनडे मैच में धीमी ओवर गति के लिए टीम को मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया
ICC Action on Team India

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले हालही में हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से कब्जा जमाया है। जीत के बाद भी भारतीय टीम को जोर का झटका लगा है। रायपुर में 3 दिसंबर को खेले गए दूसरे वनडे मैच में धीमी ओवर गति के लिए टीम को मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

बता दें कि टीम इंडिया ने निर्धारित समय से दो ओवर कम फेंके थे। देखा जाए तो प्रति ओवर की दर से 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है और भारत ने दो ओवर कम फेंके थे। जिस कारण से मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर यह एक्शन लिया है।

टीम इंडिया पर जो कार्रवाई हुई है वो ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार जुर्माना लगाया गया, जो न्यूनतम ओवर गति के अपराधों से संबंधित है। हालांकि भारतीय कप्तान केएल राहुल ने अपनी गलती मान ली, जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

कोहली और गायकवाड़ ने खेली थी शतकीय पारी

अफ्रीका के​ खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए थे। इस मैच में विराट कोहली (102) और रुतुराज गायकवाड़ (105) शतकीय पारी खेली थी। साथ ही केएल राहुल ने भी 66 रनों का योगदान दिया। जवाब में एडेन मार्करम के 110 और मैथ्यू ब्रीट्जके के अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी ओवर में चार विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था और भारतीय टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews