ICC की एनुअल मीटिंग में ओलंपिक को लेकर क्या निर्णय हुआ? क्रिकेट के इस नियम को भी बदलने पर हुआ विचार

18 जुलाई को सिंगापुर में मुख्य कार्यकारी समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में ओलंपिक में क्रिकेट की भागीदारी और क्वालिफिकेशन को लेकर भी चर्चा की गई, साथ ही खिलाड़ियों पर भी कई नियमों पर विचार किया गया।
ICC की एनुअल मीटिंग में ओलंपिक को लेकर क्या निर्णय हुआ? क्रिकेट के इस नियम को भी बदलने पर हुआ विचार

आईसीसी ने अपनी बैठक में महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक वर्किंग ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है। इस ग्रुप में 2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पर भी चर्चा की जाएगी, साथ ही क्रिकेट की हर फॉर्मेट की संरचना पर भी बात की जाएगी। आईसीसी की एनुअल मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष रहेगी, हालांकि कुछ विशेष मामलों में इस पर विचार किया जा सकेगा।

शुक्रवार को हुई इस मीटिंग में निर्णय लिया गया कि शनिवार को एक वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें बोर्ड के सदस्य और CEC के सदस्य शामिल होंगे। दरअसल, इस वर्किंग ग्रुप का सबसे महत्वपूर्ण काम 2028 ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन के तरीकों को सही रूप से लागू करना होगा।

ओलंपिक में कुल कितनी टीमें होंगी?

दरअसल, ओलंपिक में टीमों को किस प्रकार चुना जाएगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। हालांकि, आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टीमों का चयन किया जा सकता है। फिर भी, आईसीसी ने क्वालिफिकेशन के निर्णय को वर्किंग ग्रुप को सौंप दिया है। दरअसल, कुछ सदस्यों का कहना है कि क्वालिफिकेशन के लिए टूर्नामेंट कराए जाने चाहिए, लेकिन अब टूर्नामेंट के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में समय की कमी और व्यस्त फ्यूचर टूर प्रोग्राम के कारण क्वालिफिकेशन मैच मुश्किल नजर आ रहे हैं। हालांकि, आईसीसी ने इस पर भी चर्चा करने को कहा है। वहीं, रैंकिंग के आधार पर अगर टीमों का क्वालिफिकेशन किया जाएगा, तो रैंकिंग की अंतिम तिथि भी जारी करनी होगी।

इन मुद्दों पर नहीं हुई कोई भी चर्चा

इस महत्वपूर्ण बैठक में और भी कई निर्णय लिए गए। अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष रहेगी, लेकिन कुछ अहम मामलों में इस पर चर्चा की जा सकेगी और छूट मिल सकेगी। बता दें कि हाल ही में वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बड़ी बहस छिड़ी थी। वहीं, ओलंपिक में मेंस और वूमेन्स दोनों ही टीमें हिस्सा लेंगी। मेंस की केवल 6 और वूमेन्स की भी 6 टीमें भाग लेंगी। हालांकि, मीटिंग से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि इसमें टियर-2 टेस्ट सिस्टम पर बात हो सकती है, लेकिन बैठक में ऐसा नहीं हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews