आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा, बल्लेबाजी में अभिषेक, गेंदबाजी में वरुण और ऑलराउंडर्स में हार्दिक टॉप पर

आईसीसी ने वीकली रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार इस रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंड खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक का स्थान हासिल करने के साथ-साथ खिलाड़ियों की सूची में भी नंबर एक का स्थान हासिल किया है।
आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा, बल्लेबाजी में अभिषेक, गेंदबाजी में वरुण और ऑलराउंडर्स में हार्दिक टॉप पर

आज आईसीसी T20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने सभी को हैरान कर दिया। बुधवार को जारी की गई ताजा वीकली रैंकिंग में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर की कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ी टॉप पर रहे। T20 टीम रैंकिंग में भी इस समय भारतीय टीम पहले स्थान पर मौजूद है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही टीम और उसके खिलाड़ी किसी एक फॉर्मेट में नंबर एक पर स्थान को हासिल किया।

यानी किसी एक फॉर्मेट की सभी चार कैटेगरी में भारत नंबर वन स्थान हासिल कर चुका है। रैंकिंग की बात की जाए तो इस समय अभिषेक शर्मा अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ नंबर एक पर पहुंच चुके हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

वरुण चक्रवर्ती पहली बार आईसीसी की T20 रैंकिंग में नंबर एक बॉलर बने

वहीं दो और खिलाड़ियों ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, वरुण चक्रवर्ती पहली बार आईसीसी की T20 रैंकिंग में नंबर एक बॉलर बने हैं। वह T20 रैंकिंग में नंबर एक बॉलर बनने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई नंबर एक का स्थान हासिल कर चुके हैं। जबकि ऑलराउंडर की श्रेणी में हार्दिक पांड्या ने यह स्थान हासिल किया है। हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर में आईसीसी के नंबर एक खिलाड़ी बन चुके हैं। हार्दिक पांड्या के इस समय 237 पॉइंट हैं, जबकि दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं जिनके 213 पॉइंट हैं। तीसरे पर सिकंदर राजा, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी शामिल हैं।

तीनों ही खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

एशिया कप 2025 में इन तीनों ही खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अभिषेक शर्मा लगातार बल्लेबाजी में कमाल कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत देकर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इससे पहले यूएई की टीम के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी करके भारत को मैच जिताया था। जबकि 34 साल के वरुण चक्रवर्ती भी एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यूएई के खिलाफ एक विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट लेकर एशिया कप में लगातार टीम को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर्स की रेटिंग में शानदार प्रदर्शन किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews