ICC ने U19 विश्व कप 2024 के लिए जारी किया शेड्यूल, 20 जनवरी को होगा भारत का पहला मुकाबला

ICC U19 World Cup 2024

ICC U19 Men’s World Cup 2024: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अंडर 19 (U19) पुरूष विश्व कप 2024 के लिए सोमवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। U19 विश्व कप की शुरूआत अगले साल जनवरी महीने की 19 तारीख से होगी। वहीं विश्व कप का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। बता दें कि U19 पुरूष विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका की तरफ से की जा रही है। जिसमें कुल 41 मैच खेले जाएंगे। U19 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है।

चार की ग्रुप में बांटा गया टीमों को

U19 पुरूष विश्व कप 2024 में 16 टीमें शामिल हैं। जिनको अलग-अलग चार ग्रुप में बांटा गया है। बता दें सारी टीमें अपने ग्रुप के टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेंगी। जिसमें हर ग्रुप की टॉप 3 टीमें यानी की 12 टीमें अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। जिसके बाद ये टीमें अलग-अलग ग्रुप की दो टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेंगी। इसके बाद 4 क्वालीफाई हुई टीमें सेमीफाइनल के लिए खेलेंगी। जिसके बाद 2 टीमों के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

ये हैं सारी टीमें

  • ग्रुप ए- भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए)
  • ग्रुप बी- दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज
  • ग्रुप सी- ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, नामीबिया, श्रीलंका
  • ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान

इन तारीखों में हैं भारत का मैच

  • पहला मैच- 20 जनवरी- भारत बनाम बांग्लादेश
  • दूसरा मैच- 25 जनवरी- भारत बनाम आयरलैंड
  • तीसरा मैच- 28 जनवरी- भारत बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews