आज ICC Women ODI World Cup 2025 पाकिस्तान का सफर हो सकता है खत्म, पहले स्थान पर पहुंच सकती है इंग्लैंड

आज विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड की टीम होगी। पाकिस्तान के लिए अब तक का सफर बेहद ही निराशाजनक रहा है। पाकिस्तान ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे स्थित है। आज पाकिस्तान पहली जीत की तलाश करेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम आज मुकाबला जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आने की कोशिश करेगी।
आज ICC Women ODI World Cup 2025 पाकिस्तान का सफर हो सकता है खत्म, पहले स्थान पर पहुंच सकती है इंग्लैंड

आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आज 16वां मुकाबला खेला जाएगा। आज पाकिस्तान विमेंस के सामने इंग्लैंड विमेंस की टीम होगी। मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से मुकाबला शुरू होगा। पाकिस्तान ने अब तक आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कुल तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मुकाबलों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है पहले बांग्लादेश से, फिर भारत से और आखिर में ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान को करारी हार मिली है। हालांकि इंग्लैंड ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा है।

आज पाकिस्तान की टीम के लिए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में बेहद महत्वपूर्ण दिन है। अगर आज पाकिस्तान मुकाबला हार जाती है तो टीम आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो जाएगी। टीम के पास टॉप-4 में जाने का मौका नहीं रहेगा। ऐसे में आज पाकिस्तान को किसी भी हालत में जीतना होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें

दरअसल, दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो अब तक पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 15 विमेंस वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 13 बार इंग्लैंड की टीम को जीत मिली है जबकि पाकिस्तान की टीम आज तक इंग्लैंड से वनडे मुकाबला नहीं जीत पाई। दो मुकाबलों का परिणाम नहीं निकला है। यानी पाकिस्तान की टीम वनडे में आज भी इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने की तलाश में होगी। वर्ल्ड कप में आखिरी बार इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 2009 में मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को 78 रन पर ऑल आउट कर दिया था और मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया था। आज पाकिस्तान उस मुकाबले का बदला लेना चाहेगी और मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

आज फिर बारिश बिगाड़ सकती है खेल?

कोलंबो के मैदान पर आज यह मुकाबला खेला जाएगा। अब तक इस मैदान पर 26 विमेंस वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 15 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है जबकि 10 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। दरअसल, शुरुआती समय में बल्लेबाजी को मदद मिलती है, हालांकि इस मैदान पर गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। तेज गेंदबाज शुरुआती समय में विकेट चटका सकते हैं, जबकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर्स का खेल महत्वपूर्ण होता जाता है। लेकिन पिच धीमी हो जाने से बल्लेबाजी अंत में मुश्किल होती है। यही कारण है कि टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी चुनते हैं। आज कोलंबो में विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सातवां मुकाबला खेला जाएगा। बीते दिन श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैदान पर मुकाबला खेला जाना था जो बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। आज कोलंबो में 61% बारिश की संभावना है, यानी आज फिर मुकाबला बारिश में धुल सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एक्लस्टन, लिंसी स्मिथ और लॉरेन बेल।

पाकिस्तान: मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, एमान फातिमा, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू और डायना बेग।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews