
आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब भारतीय टीम ने जीता था। 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 52 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। शेफाली वर्मा ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि पूरे टूर्नामेंट पर नजर डाली जाए तो स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब आईसीसी की ओर से टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान भी कर दिया गया है। हैरानी की बात है कि इस टीम में प्रतिका रावल को जगह नहीं दी गई है।
बता दें कि चोटिल होने के चलते प्रतिका रावल ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला नहीं खेला था, लेकिन इससे पहले उन्होंने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। आईसीसी की ओर से किए गए 15 सदस्यों के ऐलान में चार खिलाड़ी भारत के हैं, जबकि 11 दूसरे देशों के खिलाड़ियों को जगह मिली है।
स्मृति मंधाना
आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना को ओपनर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। उनके साथ साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने जगह बनाई है। बता दें कि स्मृति मंधाना ने विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में शानदार बल्लेबाजी की थी। मंधाना के बल्ले से कुल 434 रन निकले थे। स्मृति मंधाना ने 54.25 की औसत से रन बनाए थे।
दीप्ति शर्मा
इस टीम में भारत की ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को भी चुना गया है। बता दें कि दीप्ति शर्मा ने फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए थे, साथ ही पांच विकेट भी लिए थे, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला था। दीप्ति शर्मा ने टूर्नामेंट में बल्ले से 215 रन बनाए और 22 विकेट भी झटके।
जेमिमा रॉड्रिक्स
इस टीम में भारत की जेमिमा रॉड्रिक्स का नाम भी शामिल है। बता दें कि जेमिमा रॉड्रिक्स ने भारत के लिए टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। जेमिमा ने आईसीसी वूमेन’स वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 292 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी जेमिमा रॉड्रिक्स ने 127 रनों की शानदार पारी खेली थी और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इसी पारी के चलते ही भारत फाइनल में पहुंचा और खिताब जीता।
ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट
1. स्मृति मंधाना (भारत) 2. लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान) (दक्षिण अफ्रीका) 3. जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) 4. मारिजाने कप्प (दक्षिण अफ्रीका) 5. ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) 6. दीप्ति शर्मा (भारत) 7. एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया) 8. नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका) 9. सिदरा नवाज (विकेट कीपर) (पाकिस्तान) 10. अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया) 11. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) 12वां खिलाड़ी: नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

