ICC Women’s World Cup: टूर्नामेंट में मिली वेस्टइंडीज को हार, भारतीय महिला टीम 155 रनों से जीती

ICC Women’s World Cup: टूर्नामेंट में मिली वेस्टइंडीज को हार, भारतीय महिला टीम 155 रनों से जीती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। खेल से जगत से एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में भारत में वेस्टइंडीज पर शानदार जीत हासिल की है। भारत ने 155 रनों ने वेस्ट इंडीज को धूल चटाई। इसी के साथ भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारतीय महिला टीम की इस शानदार जीत से अच्छी गेंदबाजी का पता लगाया जा सकता है। ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों पर 123 रन मारे, तो वहीं हरमनप्रीत कौर ने भी 107 गेंदों पर 109 रन बना कर बेहतरीन शतक बनाया और भारत को चौथे विकेट की शानदार साझेदारी के साथ जीत दिलाई। बता दें कि भारत ने 50 ओवरों में 317/8 रन बनाए।

यह भी पढ़े… IPL 2022: विराट कोहली के बाद RCB का अगला कैप्टन कौन? जाने कब होगी इसकी घोषणा ..

ओपनर बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन ने शानदार half-century बनाया। साथ ही साथ हेले मैथ्यूज ने भी अच्छा साथ दिया और एक पॉजिटिव खेल की शुरूवात वेस्टइंडीज टीम के साथ की। लेकिन 62 रन पर आउट हो गई। मिताली भी किसी से कम नहीं रही। टूर्नामेंट के दौरान स्पिनर स्नेह राणा जो की एक ऑल अराउंडर है और राजेश्वरी गायकवाड़ के बीच अच्छी साझीदारी देखी गई। जबकि तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और मेघना सिंह खेल को अच्छे से संभाला। इससे पहले शुरुवाती दौर में बैटिंग के दौरान भारत ने तीन विकेट गवाएं लेकिन शेफाली वर्मा ने खेल को अच्छे से संभाल लिया। टीम में यस्तिका भाटिया, स्मृति मांधना, दीप्ति शर्मा, मिथाली राज, हरमनप्रीत कौर, स्नेह राणा, पूजा वस्त्रकार, ऋचा घोष, मेघना सिंह, राजेश्वी गायकवाड़ और झूलन गोस्वामी शामिल थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews