Asia Cup में इस भारतीय खिलाड़ी ने छुड़ा दिए थे पाकिस्तान के छक्के, बनाया था शानदार स्कोर

Asia Cup 2023

Asia Cup: एशिया कप का शनादार टूर्नामेंट जल्द ही शुरू होने वाला है और 30 अगस्त को इसका पहला मैच पाकिस्तान के नेपाल के बीच खेला जाने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 2 सितंबर को श्रीलंका में होने वाला है। इस टूर्नामेंट के इतिहास की बात करें तो भारत ने लगातार इसमें अपना दबदबा बना रखा है। सारी टीम में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका और तीसरे कर पाकिस्तान है।

एशिया कप के मुकाबले में ना सिर्फ भारत बल्कि भारतीय खिलाड़ियों ने भी कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वो चाहे सबसे ज्यादा रन बनाना हो, विकेट के पीछे से खिलाड़ी को आउट करना या फिर शानदार रनों की साझेदारी हर क्षेत्र में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है।

पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी टूर्नामेंट में होने वाले मैच का क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिलता है। एशिया कप के इतिहास में भारत पाकिस्तान पर भारी रहा है। आज हम आपको भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली की उस पारी के बारे में बताते हैं, जब उन्होंने अपने वन डे क्रिकेट करियर का सबसे हाईएस्ट स्कोर बनाया था। उनकी ये शानदार पारी भारत की जीत की वजह बनी थी।

विराट कोहली का शानदार स्कोर

एशिया कप का ये शानदार मुकाबला साल 2012 में हुआ था। पाकिस्तान और भारत के बीच मीरपुर में खेले गए इस मैच में भारत को 329 रन का टारगेट दिया गया था। लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली तीसरे नंबर पर उतरे और उन्होंने चौकी और छक्के की जो बारिश करना शुरू की उसने सभी को हैरान कर दिया। इस मैच में क्रिकेटर ने 148 गेंद पर 183 रन का शानदार स्कोर बनाया, जिसमें एक छक्का और 22 चौक के शामिल थे।

पाकिस्तानी गेंदबाजों के छूटे पसीने

कोहली की शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए पाकिस्तानी गेंदबाज हैरान रह गए थे। मैच में किसी ने चार ओवर में 50 तो किसी ने 8 ओवरों में साथ 60 रन दे दिए थे। विराट कोहली का बल्ला लगातार चौके और छक्के लगा रहा था और पाकिस्तानी गेंदबाज पस्त होते दिखाई दे रहे थे।

बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। ओपनर के तौर पर सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर मैदान में उतरे थे। इन दोनों में से गंभीर बिना किसी स्कोर के पवेलियन लौट गए थे, वहीं सचिन तेंदुलकर ने 48 गेंद पर 22 रन बनाए थे। लेकिन तीसरे नंबर पर उतरे विराट के विशाल स्कोर के आगे पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी और भारत ने इस मैच में जीत अपने नाम कर ली।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews