आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम, यहां जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। पहला मुकाबला आज 16 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक खेला जाएगा। इस दौरान श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। जो खिलाड़ी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें भारत की सीनियर टीम में मौका मिल सकता है।
आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम, यहां जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आज से भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल उपकप्तान होंगे। इस टीम में साईं सुदर्शन जैसे खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। यह सीरीज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल आने वाले समय में भारत को कई बड़ी टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें टीम इंडिया की सीनियर टीम में मौका मिल सकता है।

आज होने वाला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ भारतीय टीम एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट खेल रही है तो वहीं दूसरी ओर इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच यह बड़ी सीरीज खेली जा रही है।

वेस्टइंडीज टीम के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज

दरअसल एशिया कप 2025 के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज टीम के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर आज से शुरू होने वाली सीरीज में इंडिया ए के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका दिया जा सकता है। खास तौर पर तीन खिलाड़ी सीनियर टीम में जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, साईं सुदर्शन और ध्रुव जुरेल शामिल हैं। दरअसल इन खिलाड़ियों के पास दो बार मौका रहेगा। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर से 26 सितंबर तक खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ए ने हराया था

इससे पहले भी भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। हालांकि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने भारत को 200 रनों से हराया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से रॉकी काले और कॉनर टारा की शानदार बल्लेबाजी के चलते कंगारुओं ने भारत को हराया था। उस दौरान भी ध्रुव जुरेल टीम में शामिल थे और प्रसिद्ध कृष्णा भी शानदार फॉर्म में थे। अच्छे प्रदर्शन के चलते ही ध्रुव जुरेल को ऑस्ट्रेलिया ए में मौका मिला था। इस बार भारतीय ए टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, श्रेयस अय्यर, आयुष बडोनी, खलील अहमद, देवदत्त पडिक्कल और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। इसमें भारतीय टीम का पलड़ा कहीं न कहीं भारी नजर आ रहा है।

भारत ए टीम प्लेइंग 11:

साई सुदर्शन, एन जगदीसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रिसिध कृष्णा, खलील अहमद, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, मानव सुथार, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़

ऑस्ट्रेलिया ए टीम प्लेइंग 11:

सैम कोनस्टास, जैक एडवर्ड्स (कप्तान), कैंपबेल कैलावे, नाथन मैकस्वीनी, जोश फिलिप (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, लियाम स्कॉट, जेवियर बार्टलेट, हेनरी थॉर्नटन, टॉड मर्फी, फर्गस ओ नील, ओलिवर पीक, कोरी रोचिसिओली

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews