Ind A vs Aus A: श्रेयस अय्यर के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, भारत के इन खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे अनऑफिशियल वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है। पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 414 रनों का विशाल लक्ष्य दिया और फिर गेंदबाजों ने कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हार की कगार पर पहुंचा दिया। इस मुकाबले में टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ा। चलिए जानते हैं इस मुकाबले का पूरा स्कोरकार्ड।
Ind A vs Aus A: श्रेयस अय्यर के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, भारत के इन खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच खेली जा रही अनऑफिशियल ODI सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का जलवा देखने को मिला। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ए की टीम के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और इसके साथ ही उन्होंने सिलेक्शन कमिटी को आगाह कर दिया है। जानकारी दे दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भी श्रेयस को मौका नहीं मिला है, हालांकि इससे पहले उनका बल्ला एकदम शांत था।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की। श्रेयस के अलावा प्रियांशु आर्य ने भी शानदार खेल दिखाया। प्रियांशु ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ए के गेंदबाजों को भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने खूब धोया और 413 रन का स्कोर बना दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए। टीम की ओर से दो खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली।

श्रेयस अय्यर का शानदार शतक

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था। भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करने प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह आए थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की। पहले विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच 135 रनों की पार्टनरशिप हुई। प्रभसिमरन सिंह ने 53 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और दो शानदार छक्के लगाए। उनके अलावा प्रियांश आर्य ने 101 रन बनाए। प्रियांश ने अपनी पारी में पांच छक्के जड़े। तीसरे नंबर पर आए भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 110 रनों की जबरदस्त पारी खेली। श्रेयस ने 83 गेंदों में 110 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार छक्के और 12 चौके लगाए। श्रेयस ने 172.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

भारत के कुल पांच बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया

उनके अलावा रियान पराग ने भी जबर्दस्त बल्लेबाजी की। रियान पराग ने 42 गेंद पर 67 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं आयुष बडोनी ने भी 50 रन बनाकर आउट हुए। यानी भारत के कुल पांच बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया की टीम को 414 रनों का लक्ष्य दे दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट सटरलैंड ने लिए, कप्तान ने दो सफलताएं हासिल कीं।

हार की कगार पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया ए

खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ए की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना चुकी है और टीम हार के कगार पर है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक सबसे ज्यादा रन हार्वे ने बनाए। हार्वे ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा पाया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट निशांत सिंधु ने हासिल किए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews